दिल्ली में E20 पर सियासत तेज, केजरीवाल बोले- E20 पर आवाज मुखर करने पर वीडियो डिलीट…

Delhi News: Fight over excise scam intensifies, setback for Kejriwal, hearing in the case scheduled for April 1
AAP: आम आदमी पार्टी के मुखिया और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने E20 नीति को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक वीडियो जारी कर E20 को लेकर सरकार पर तंज कसा और एक चुटकुले के जरिए अपनी बात रखी। केजरीवाल का आरोप है कि E20 के खिलाफ आवाज उठाने वालों की आवाज दबाई जा रही है।AAP:
अरविंद केजरीवाल वीडियो में कहते हैं कि देश में E20 नीति किस तरह लागू की जा रही है, इसे वह एक चुटकुले के जरिए समझाते हैं। केजरीवाल के मुताबिक एक बार तीन देशों की पुलिस के बीच प्रतियोगिता होती है। इसमें ट्रंप, पुतिन और प्रधानमंत्री मोदी अपनी-अपनी पुलिस भेजते हैं। जंगल में एक शेर को छोड़कर तीनों देशों की पुलिस को उसे ढूंढकर लाने की चुनौती दी जाती है।AAP:
इसी चुटकुले के जरिए केजरीवाल E20 नीति पर सरकार पर तंज कसते हैं। उनका कहना है कि आज पूरे देश के 140 करोड़ लोगों के साथ भी यही किया जा रहा है और लोगों से कहा जा रहा है कि E20 सही है। केजरीवाल आरोप लगाते हैं कि जो लोग E20 के खिलाफ आवाज उठाते हैं, उनके पेज डाउन कराए जाते हैं और उनके वीडियो डिलीट कराए जाते हैं। केजरीवाल ने इसे लोगों की आवाज दबाने की कोशिश बताया है।AAP:
फिलहाल E20 नीति को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज है। अरविंद केजरीवाल ने अपने वीडियो के जरिए केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा निशाना साधते हुए E20 के खिलाफ उठ रही आवाजों को दबाने का आरोप लगाया है।

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *