Politics: पंजाब में सियासत तेज, ऊर्जा मंत्री अमन अरोड़ा को मिली ये नई जिम्मेदारी

Aman Arora President of AAP Punjab:

Aman Arora President of AAP Punjab: पंजाब में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (एएपी) ने शुक्रवार को नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री अमन अरोड़ा को पार्टी की प्रदेश इकाई का नया अध्यक्ष नियुक्त किया।मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक महीने पहले कहा था कि वो पार्टी की राज्य इकाई के पूर्णकालिक अध्यक्ष की नियुक्ति के लिए एएपी नेतृत्व से बात करेंगे, जिसके बाद ये घटनाक्रम सामने आया है।

Read also- सुकमा जिले में सुरक्षाबलों से मुठभेड़ के बाद 10 नक्सलियों के शव बरामद

अमन अरोड़ा को सौंपी पार्टी की कमान  मान ने प्रदेश इकाई के अध्यक्ष पद से हटने की इच्छा जताई थी।पंजाब में ‘एएपी’ का प्रमुख हिंदू चेहरा अरोड़ा पार्टी की राज्य इकाई के अध्यक्ष होंगे और विधायक अमनशेर सिंह शेरी कलसी इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष होंगे।विधानसभा की गिद्दरबाहा, डेरा बाबा नानक, चब्बेवाल (अनुसूचित जाति) और बरनाला सीट पर हाल ही में हुए उप+चुनावों के नतीजों से एक दिन पहले ये कदम उठाया गया है।इस वर्ष मौजूदा विधायकों के लोकसभा के लिए चुने जाने के बाद ये सीटें खाली हो गई थीं। इन चार सीट पर उप-चुनाव को मान के लिए एक परीक्षा के तौर पर देखा जा रहा है।

Read also- दिल्ली में चली मुफ्त की हवा, AAP ने शुरू किया ‘रेवड़ी पर चर्चा’ अभियान

शेरी कलसी को मिली ये जिम्मेदारी-  प्रदेश में मान सरकार ने अपने कार्यकाल के ढाई साल पूरे कर लिए हैं।मुख्यमंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “आज (शुक्रवार) मैंने अपने दो करीबी साथियों मंत्री अमन अरोड़ा और विधायक अमनशेर सिंह शेरी कलसी को पार्टी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंप दी।पार्टी ने फैसला किया है कि अमन अरोड़ा पार्टी अध्यक्ष और शेरी कलसी कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर काम करेंगे।”उन्होंने कहा, “मुझे अपने दोनों साथियों पर पूरा भरोसा है कि वे आने वाले समय में पंजाब में पार्टी और संगठन को मजबूत करेंगे और इसे नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *