दिल्ली चुनाव में AAP का मास्टरस्ट्रोक, केजरीवाल बोले- अगले पांच साल बेरोजगारी दूर करना होगी प्राथमिकता

Delhi Assembly Election:

Delhi Assembly Election: दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए दो हफ्ते से भी कम का समय बचा है। ऐसे में तमाम राजनैतिक पार्टियां दावे कर रही है।दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को कहा कि अगले पांच साल के अंदर दिल्ली से बेरोजगारी खत्म कर देंगे।एक वीडियो संदेश में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने रोजगार पर ध्यान देने पर जोर दिया।

Read also-गणतंत्र दिवस परेड की फुल ड्रेस रिहर्सल की वजह से मंडी हाउस पर लगा लंबा जाम

उन्होंने कहा, “मेरी टॉप प्रायोरिटीहमारे युवाओं को रोजगार देना है।हमारी टीम बेरोजगारी के मुद्दे पर काम कर रही है। रोजगार को लेकर टीम ने पूरा प्लान तैयार किया है।”अपनी सरकार के ट्रैक रिकॉर्ड के बारे में बताते हुए अरविंद केजरीवाल ने दावा किया कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की ने दो साल से भी कम समय में 48,000 सरकारी नौकरियां दी हैं और युवाओं को प्राइवेट सेक्टर में तीन लाख से ज्यादा नौकरियों दी।दिल्ली में विधानसभा की कुल 70 सीटों पर पांच फरवरी को वोट डाले जाएंगे। नतीजे आठ फरवरी को आएंगे।

Read also-कोलकाता हवाई अड्डे पर घने कोहरे के कारण 72 उड़ानें प्रभावित

अरविंद केजरीवाल, राष्ट्रीय संयोजक, आम आदमी पार्टी- मैं पूरी दिल्ली में चुनाव प्रचार के लिए घूम रहा हूं। गली-गील में जा रहा हूं। लोगों की जिंदगी में जो परेशानी आती है, पिछले 10 सालों में हमले लोगों की परेशानी कम करने की कोशिश की। शिक्षा के क्षेत्र में, पानी के क्षेत्र में, बिजली के क्षेत्र में, सड़कों के क्षेत्र में बहुत काम किया। लेकिन एक चीज है जो मेरे दिल को बहुत पीढ़ा पहुंचाती है, वो है कि हमारे बच्चे पढ़-लिख कर घर बैठे हैं।

नौकरियां ढूंढ रहे हैं। लेकिन सबसे टॉप क्लास प्रायोरिटी होगी बेरोजगारी को दिल्ली से दूर करना। अपने बच्चों को बेरोजगारी से दूर करना। किस तरह से अपने बच्चों को रोजगार दिलाया जाए, इसकी पूरी प्लानिंग के ऊपर हमारी टीम तैयार कर रही है। बहुत ही अच्छी टीम हम लोगों के पास।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *