कर्नाटक के डिप्टी सीएम डी. के. शिवकुमार खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का केस दर्ज

D K Shivakumar

D K Shivakumar :लोकसभा चुनाव प्रचार के बीच आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन सामने आया है. इस मामले में कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार के खिलाफ पुलिस केस दर्ज किया है. यह मामला कांग्रेस नेता के वीडियो से जुड़ा हुआ है।चुनाव आयोग ने शनिवार को कहा कि कर्नाटक के उप-मुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार ने लोकसभा चुनाव के प्रचार के दौरान आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किया है। इसलिए पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह मामला कांग्रेस नेता शिवकुमार के एक वीडियो से जुड़ा हुआ है।

वीडियो में कथित तौर पर वे बेंगलुरू के मतदाताओं से कहते हुए दिखाई दे रहे हैं कि अगर वे उनके भाई डीके सुरेश को वोट देंगे तो उन्हें कावेरी नदी से पानी की सप्लाई दी जाएगी। डी. के. सुरेश बेंगलुरू ग्रामीण सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।

Read also-ओडिशा: झारसुगुड़ा में नाव पलटने से मरने वालों की संख्या बढ़कर सात हुई

राज्य चुनाव आयुक्त ने कहा है कि शिवकुमार ने आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किया है और “चुनावों में रिश्वतखोरी और अनुचित प्रभाव” के लिए पुलिस केस दर्ज किया गया है।

Read Also: Nuclear Clock:न्यूक्लियर क्लॉक की ओर बढ़े कदम, साइंटिस्ट्स को मिली बड़ी कामयाबी

एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर सामने आया है जिसमें डी. के. शिवकुमार कथित तौर पर अपने भाई के चुनाव क्षेत्र में एक हाउसिंग सोसाइटी के निवासियों को संबोधित कर रहे हैं। उन्हें ये कहते हुए सुना गया कि वे एक “बिजनेस डील” के लिए आए हैं और अगर लोग उनके भाई को वोट देते हैं तो वे उन्हें कावेरी नदी के पानी की सप्लाई करना सुनिश्चित करेंगे।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *