Israel-Iran War: पुतिन ने तेहरान के प्रति समर्थन जताने के लिए ईरानी के विदेश मंत्री से की मुलाकात

Israel-Iran War: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सोमवार को क्रेमलिन में ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची से मुलाकात की।पुतिन ने अमेरिकी हमलों को ‘‘पूरी तरह से बिना किसी उकसावे के किया गया आक्रमण’’ बताया और तेहरान के प्रति रूसी समर्थन की पुष्टि की।पुतिन ने सोमवार की बैठक में कहा, ‘‘ईरान के खिलाफ ये पूरी तरह से बिना किसी उकसावे के किया गया आक्रमण है; इसका कोई आधार या औचित्य नहीं है।’’पुतिन ने ईरान के साथ रूस के “दीर्घकालिक, अच्छे, विश्वसनीय संबंधों” का उल्लेख करते हुए कहा, ‘‘हम अपनी ओर से ईरानी लोगों को सहायता प्रदान करने का प्रयास कर रहे हैं।’

Read also- बंगाल विधानसभा में हंगामे के बीच स्पीकर ने BJP के चार विधायकों को किया निलंबित

अराघची ने ईरान के विरुद्ध इजराइल और अमेरिका की कार्रवाई की निंदा करने के लिए रूस को धन्यवाद दिया।उन्होंने कहा, ‘‘इजराइल और अमेरिका की ये आक्रामक कार्रवाइयां पूरी तरह से अनुचित हैं और अंतरराष्ट्रीय नियमों और अंतरराष्ट्रीय मानदंडों का उल्लंघन करती हैं। हम अपनी संप्रभुता और देश की रक्षा कर रहे हैं और हमारी रक्षा जायज है।’अराघची ने कहा कि रूस हमेशा से शांतिपूर्ण परमाणु ऊर्जा क्षेत्र में ईरान का साझेदार रहा है और तेहरान के परमाणु कार्यक्रम पर बातचीत में सकारात्मक भूमिका निभायी है।उन्होंने कहा, ‘‘ईरान के परमाणु कार्यक्रम के क्षेत्र में रूस हमेशा से हमारा साझेदार रहा है। इसने बुशहर परमाणु ऊर्जा संयंत्र का निर्माण किया है।’’

Read Also: इजराइल से भारतीय नागरिकों की निकासी! ऑपरेशन सिंधु के तहत पहला जत्था पहुंचा जॉर्डन

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *