CM केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में AAP का देशव्यापी उपवास, BJP ने प्रदर्शन कर कसा तंज

देश की राजधानी दिल्ली में कथित शराब घोटाला मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की प्रवर्तन निदेशालय (ED) की ओर से हुई गिरफ्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी रविवार को देशव्यापी उपवास कर रही है, पार्टी के दिग्गज नेता एवं मंत्री जंतर मंतर पर उपवास करने बैठे और BJP को निशाने पर ले रहे हैं। वहीं BJP भी लगातार AAP के खिलाफ प्रदर्शन कर हमला बोलने में लगी हुई है।

BJP ने AAP पर साधा निशाना

दिल्ली BJP अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा तो पहले से ही CM केजरीवाल को दिल्ली शराब घोटाले का सूत्रधार बता रहे हैं। वहीं आज उन्होंने AAP के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए ट्वीट कर कहा कि “शराब से शीशमहल तक का सफर..दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल जी झूठ का मुखौटा पहनकर जनता के अधिकारों का हनन करने में सर्वश्रेष्ठ हैं। शराब घोटाले से शीशमहल का मैप तैयार कर “भ्रष्टाचार की कोठी” बनाना आप पार्टी के अपराधी नेताओं का सामान्य परिचय है। क्या दिल्ली को इस घोटाले की इमारत का हिसाब दे पाएंगे केजरीवाल? मैंने और @BansuriSwaraj जी ने शीशमहल के साथ सेल्फ़ी ली।”

Read Also: हिमाचल प्रदेश के पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने विक्रमादित्य पर की ये टिप्पणी! जानें कुछ कहा ?

वहीं, दिल्ली BJP की सहप्रभारी अलका गुर्जर ने CM अरविंद केजरीवाल पर हमला बोलते हुए कहा है कि, “नैतिकता के आधार पर ही CM केजरीवाल को इस्तीफा देना चाहिए, उन्होंने कहा कि AAP नेता सिर्फ जनता को गुमराह करने का काम कर रहे हैं। मगर आज दिल्ली ही नहीं देश की जनता भी सब समझ चुकी है कि सिवाय घोटाले के केजरीवाल सरकार ने कुछ किया ही नहीं है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *