खाई में गिरी चलती बस! 8 लोगों की मौत, 21 घायल

Eight people died, 21 injured as bus fell into a ditch in Mandi, Himachal Pradesh

Accident News: हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के मंडी जिले में एक सरकारी बस सड़क से फिसलकर 100 फीट नीचे खाई में गिर गई। इस हादसे में चार महिलाओं सहित आठ लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने गुरुवार को ये जानकारी दी। ये दुर्घटना मसेरन के निकट तरंगला में उस समय हुई जब हिमाचल सड़क परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस सरकाघाट से जिले के दुर्गापुर जा रही थी।

Read Also: सूत्र: उप-राष्ट्रपति पद के लिए साक्षा उम्मीदवार उतार सकता है विपक्षी गुट इंडिया

दुर्घटना के बाद की स्थिति

बस में चालक और परिचालक सहित 29 लोग सवार थे। पुलिस ने बताया कि पांच लोगों को सरकारी अस्पताल सरकाघाट, दो को राजकीय मेडिकल कॉलेज नेरचौक और एक को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) बिलासपुर में मृत घोषित कर दिया गया। उन्होंने बताया कि 17 घायलों का राजकीय मेडिकल कॉलेज नेरचौक, एम्स बिलासपुर और आरकेजीएमसी हमीरपुर में इलाज जारी है, जबकि चार घायलों का सरकारी अस्पताल सरकाघाट में इलाज किया जा रहा है। हादसे के बाद स्थानीय निवासियों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया।

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने की घायलों से मुलाकात

मंडी की पुलिस अधीक्षक (एसपी) साक्षी वर्मा ने बताया कि स्थानीय पुलिस और एम्बुलेंस टीमों ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर बचाव अभियान चलाया और पीड़ितों को बाहर निकाला। घटनास्थल पर मौजूद वर्मा ने बताया कि दुर्घटना का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने एम्स बिलासपुर में घायलों से मुलाकात की। 

Read Also: यूएई में एशिया कप की मेजबानी के लिए तैयार, भारत-पाकिस्तान मैच की संभावना

CM ने जताया दुख

अग्निहोत्री के पास परिवहन विभाग का भी प्रभार है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू (CM Sukhwinder Singh Sukhu) ने घटना पर दुख व्यक्त किया है और मंडी जिला प्रशासन को मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि तथा घायलों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति तथा शोक संतप्त परिवारों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

कंगना रनौत ने शेयर की पोस्ट

Accident News: इस बीच मंडी से बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने भी हादसे में हुई मौतों पर दुख जताया है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करने और शोक संतप्त परिवारों को यह दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *