प्राइवेट बस और दो ट्रक के बीच टक्कर, करीब 45 यात्री घायल

Accident News: Collision between private bus and two trucks, around 45 passengers injured, jaipur-general,Delhi Mumbai Expressway, accident on Delhi Mumbai Expressway, bus truck collided, 45 people injured in rajasthan dausa, rajasthan dausa news, dausa bus accident, ,Rajasthan news,

Accident News: राजस्थान के दौसा जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर गुरुवार 2 जनवरी को एक प्राइवेट बस और दो ट्रकों के बीच टक्कर हो गई, हादसे में करीब 45 यात्री घायल हो गए। नांगल-राजावतान डीएसपी चारुल गुप्ता ने बताया कि श्रद्धालुओं की बस उज्जैन से दिल्ली जा रही थी, तभी घने कोहरे के कारण ये हादसा हो गया। Accident News

Read Also: राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने आरिफ मोहम्मद खान की ली जगह, केरल के राज्यपाल के रूप में ली शपथ

डीएसपी ने बताया कि बस में सवार करीब 45 यात्री घायल हो गए, जिनमें से 20 से ज्यादा को दौसा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चार को जयपुर रेफर किया गया, जबकि कुछ घायलों को इलाज के लिए नोएडा और दिल्ली भेजा गया है। चारुल गुप्ता ने बताया कि हादसा दौसा जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर हुआ।

Read Also: BGT: मिशेल मार्श बाहर, स्टार्क आखिरी मैच के लिए फिट

पुलिस ने बताया कि हादसे में बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। बड़ी संख्या में लोगों के घायल होने की सूचना मिलने पर जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. दीपक शर्मा के निर्देश पर अतिरिक्त चिकित्सक और स्टाफ तैनात किया गया।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *