प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता नाना पाटेकर ने क्यों कहा- मुझे एक बात का अफसोस है…? जानिए

देश के प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता नाना पाटेकर ने अपनी अधूरी दिली इच्छा का खुलासा कर कहा है कि मुझे एक बात का अफसोस है कि मैं बड़े पर्दे पर स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह की भूमिका नहीं निभा पाया। ये मौका नहीं मिलने से उनकी इच्छा हमेशा अधूरी रहेगी।

Read Also: सड़कों पर ट्रैफिक जाम तो सुना होगा, मगर अंतरिक्ष में लगने जा रहा ट्रैफिक जाम पृथ्वी के लिए बजा रहा खतरे की घंटी !

नाना पाटेकर ने अपनी आगामी फिल्म ‘वनवास’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान इस बात का अफसोस जताते हुए कहा, “मैं भगत सिंह का किरदार निभाना चाहता था, लेकिन अब मैं उस उम्र से आगे निकल चुका हूं। जब उन्हें फांसी दी गई तब वे युवा थे। अब मैं ये नहीं कर पाऊंगा। तब मैं पैसे के पीछे भाग रहा था। मैं एक घर, एक कार खरीदना चाहता था और ऐसा करते-करते उम्र बीत गई। आज मैं ये कर सकता हूं, लेकिन मेरी उम्र आड़े आती है। मैं वो भूमिकाएं नहीं कर पाता जो मैं करना चाहता था।”

फिल्म “वनवास” के ट्रेलर लॉन्च के दौरान उनके साथ सनी देओल भी मौजूद थे, जिन्होंने पारिवारिक मूल्यों पर फिल्म के फोकस की सराहना की। सनी देओल ने कहा, “मैंने (ट्रेलर में) जो देखा, उससे मैं बहुत भावुक हो गया था। मैं एक भावुक व्यक्ति हूं, मुझे पता है कि ये परिवार और मूल्यों के बारे में है। मुझे पूरा यकीन है कि वे (अनिल शर्मा) उन चीजों को उसमें बढ़ाएंगे।”

Read Also: दिल्ली के प्रदूषण में मामूली सुधार, कई इलाकों में AQI खराब श्रेणी में किया गया दर्ज

गौरतलब है, अनिल शर्मा निर्देशित और जी स्टूडियोज और अनिल शर्मा प्रोडक्शन द्वारा निर्मित “वनवास” 20 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में उत्कर्ष शर्मा और सिमरत कौर भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *