सुप्रीम कोर्ट में अडाणी-हिंडनबर्ग मामले की सुनवाई फिर टली

Adani-Hindenburg- सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट के मुताबिक अडाणी-हिंडनबर्ग मामले की सुनवाई सोमवार को फिर टल गई। इस मामले में अब अगली सुनवाई 24 नवंबर को होगी। सुप्रीम कोर्ट अडाणी समूह के खिलाफ हिंडनबर्ग रिपोर्ट में लगाए गए आरोपों की जांच की मांग करने वाली कई याचिकाओं पर सुनवाई कर रहा है।..Adani-Hindenburg

पहले भी कई मौकों पर किसी न किसी वजह से इस मामले पर सुनवाई नहीं हो पाई है। याचिकाकर्ता विशाल तिवारी ने पीटीआई वीडियो को बताया कि उन्हें नहीं पता कि मामले की सुनवाई कब होगी। इससे पहले इस मामले पर 13 अक्टूबर, 20 अक्टूबर और 30 अक्टूबर को सुनवाई होनी थी।

Read also-केरल ब्लास्ट: आरोपी को मेडिकल के लिए लाया गया

सुप्रीम कोर्ट 24 नवंबर को अडाणी-हिंडनबर्ग मामले में सेबी की रिपोर्ट पर चर्चा कर सकता है। विशाल तिवारी ने कहा कि कोर्ट की तरफ से दी गई तारीख केवल अस्थायी है।

पिछली सुनवाई में सेबी ने कोर्ट में अपनी रिपोर्ट सौंपी थी, जिसमें अडाणी समूह के खिलाफ मुख्य रूप से शेयर बाजार में शॉर्ट सेलिंग के आरापों की जानकारी दी गई थी।

Source- PTI

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *