दिल्ली-एनसीआर में बूंदाबांदी के बाद और बढ़ी सर्दी ,शीतलहर के साथ गिरा पारा- बरतें सावधानी

(अजय पाल) Weather News Today : दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में इन दिनों शीतलहर और कोहरे की चपेट में है।पिछले कुछ दिनों से दिल्ली एनसीआर में जारी शीतलहर और कोहरे के बाद दिल्ली के कुछ इलाकों में हुई बूंदाबांदी ने लोगों की परेशानी और बढा दी है।दिल्ली एनसीआर में आज लोगों की सुबह बूंदाबांदी के साथ हुई है.बुधवार को दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद समेत कई हिस्सों में सुबह से ही हल्की बूंदाबांदी हुई।

कोहरे के कारण ट्रेन लेट – दिल्ली समेत पूरा उत्तर भारत इन दिनों ठंड और कोहरे की चपेट में हैं। कोहरे के कारण कई टेन प्लेटफार्म पर लेट पहुंच रही है। जिसके कारण यात्रियों को खासा परेशानी का सामना करना पड रहा रहा है.घने कोहरे की वजह से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है.ट्रैफिक पर कोहरे की ज्यादा मार पड़ी है. नतीजतन कई फ्लाइट्स और ट्रेनें अपने निर्धारित समय से लेट चल रही हैं.

Read also-असम: सरकार के साथ शांति समझौते के 44 साल बाद उल्फा हुआ भंग

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट-दिल्ली एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत  में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड रही है।सर्दी से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं.पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के कारण उत्तर भारत  के मैदानी इलाकों में ठंड से लोगों की परेशानी का सामना करना  पड रहा है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली एनसीआर में आने वाले कुछ दिनों में बारिश होने की संभावना जताई।वहीं आने कुछ दिनों में ,चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, बिहार,राजस्थान और मध्‍य प्रदेश के अधिकांश इलाकों में कोहरा छाया रहेगा.

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *