Petrol Diesel Prices :पेट्रोल -डीजल के नए रेट जारी,बिहार में पेट्रोल की कीमत 108 रुपये लीटर के पार

Petrol Diesel Prices- कच्चे तेल की कीमतों मे एक दिन उछाल के बाद एक बार फिर से गिरावट दिख रही है.इस बीच सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल – डीजल को खुदरा रेट भी जारी कर दिए हैं .आपको बता दे कि बुधवार यानी आज कई राज्यों मे तेल की बदलाव हुआ है.लेकिन इसी बीच नोएडा के लोगो को बड़ा झटका लगा हैं. नोएडा में पेट्रोल मंहगा हुआ हैं. गाजियाबाद मे पेट्रोल -डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नही हुआ हैं. यहां पर पेट्रोल 96.58 रूपये लीटर बिक रहा हैं.

नोएड़ा में पेट्रोल 35 पैसे चढ़कर 97.00 रूपये लीटर बिक रहा हैं वही डीजल 32 पैसे मंहगा होकर 90.14 रूपये लीटर हो गया हैं. बिहार में डीजल और पेट्रोल डीजल की कीमतों की बात करें तो पेट्रोल की कीमत108.55 रुपये, डीजल 29 पैसे चढ़कर 95.27 रुपये लीटर बिक रहा है. राजस्‍थान की राजधानी जयपुर में आज सुबह पेट्रोल 3 पैसे सस्‍ता होकर 108.45 रुपये लीटर पहुंच गया है, जबकि डीजल 3 पैसे की गिरावट के साथ 93.69 रुपये लीटर बिक रहा है.

Read also – दिल्ली-एनसीआर में बूंदाबांदी के बाद और बढ़ी सर्दी ,शीतलहर के साथ गिरा पारा- बरतें सावधानी

ग्‍लोबल मार्केट में आज यानी बुधवार को कच्‍चे तेल की कीमतों में थोड़ी सी गिरावट दिख रही हैं. ब्रेंट क्रूड का भाव 0.45 डॉलर गिरकर 79.61 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया है. डब्‍ल्‍यूटीआई के रेट भी आज सुबह गिरावट दिखी और यह 74.42 डॉलर प्रति बैरल के भाव बिक रहा है.

चारों महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम
दिल्ली पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर
मुंबई पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर
चेन्नई पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर
कोलकाता पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर

इन शहरों में भी नए भाव जारी
नोएडा में पेट्रोल 97.00 रुपये और डीजल 90.14 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
जयपुर में पेट्रोल 108.45 रुपये और डीजल 93.69 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
बक्‍सर में पेट्रोल 108.35 रुपये और डीजल 95.27 रुपये प्रति लीटर हो गया है.

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *