बीजेपी ज्वाइन कर रोहन गुप्ता ने क्यों कहा राष्ट्र विरोधी और सनातन विरोधी लोगों का समर्थन करना बुरा लगता …?

Elections 2024:कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता रोहन गुप्ता गुरुवार को बीजेपी में शामिल हो गएरोहन गुप्ता कुछ और दूसरे नेताओं के साथ, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े की मौजूदगी में बीजेपी में शामिल हुए।उन्होंने पिछले महीने अहमदाबाद पूर्व लोकसभा क्षेत्र से अपनी उम्मीदवारी वापस लेने के बाद कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था।

हरदीप सिंह पुरी, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री

“पिछले दिनों में मुझे कई बार ये मौका मिला और मैंने कहा कि ये हमारा सौभाग्य है कि बहुत अच्छे अच्छे लोग अलग अलग वॉक ऑफ लाइफ से अलग अलग पार्टियों से हमारे बीच में आकर, आएंगे, आ रहे हैं, लगता है कि आने वाले दिनों में और भी लोग जॉइन करेंगे इससे हमें स्ट्रेंथ मिलेगी।”

Read also-जो लोग पहले हमें गाली देते थे वे भी आज हमें गले लगा रहे हैं- मुख्तार अब्बास नकवी

रोहन गुप्ता ने कही ये बाच…

“जब ये लगने लगा कि एक ऐसी पार्टी जो विचारधारा की हम बात कर रहे हैं और विचारधारा के दो मुख्य बिंदु, कोई भी पार्टी हो भारत देश में विचारधारा के दो मुख्य बिंदु हैं एक राष्ट्रवाद की बात हो और एक सनातन धर्म की रिस्पेक्ट की बात हो ये हर भारतीय के दिल में है। जब ये लगने लगा पिछले डेढ़ साल से कि दोनों मुद्दों पर जो पार्टी की मुख्य ऑरिजिनल विचारधारा थी उससे बिल्कुल भटकने की बात चली गई। लेफ्टिस्ट की तरफ चले गए। हम भी प्रवक्ता थे हम भी कई बार डिफेंड करते थे आज मैं सैनिक था करता था पर मन से दुख होता था कि क्या कर रहे हैं हम लोग पर मन से दुख होता था कि क्या कर रहे हैं हम लोग।”

“जो हमारे एक हैं जिनके नाम में राम है। वो सनातन का जब अपमान हो रहा था तो हमसे कहा गया कि आप चुप रहिए। देश के नाम का एक गठबंधन बनाया गया लेकिन उसमें देश विरोधी ताकतों को जोड़ा गया।”

Read Also: कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने अमित शाह को लेकर कही ये बात,जानें क्या कुछ कहा

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *