सीएम खट्टर और पूर्व मंत्री के खिलाफ बयानबाजी के बाद सांसद अरविंद शर्मा ने की जेपी नड्डा से मुलाकात

अरविंद शर्मा ने मंच पर भाषण देते हुए पहरावर की जमीन मामले को लेकर अपनी ही पार्टी की सरकार पर सवाल उठाए थे | Total tv, news, delhi news tv,

हरियाणा के रोहतक से बीजेपी सांसद अरविंद शर्मा ने सोमवार देर शाम बीजेपी अध्‍यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। इस मुलाकात को काफी अहम इसलिए भी माना जा रहा है क्‍योंकि बीजेपी सांसद अरविंद शर्मा कुछ समय से राज्‍य में बीजेपी की सरकार और पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर के खिलाफ लगातार हमलावर रहे हैं। अपनी मुलाकात के बाद अरविंद शर्मा की ओर से ट्वीट किया गया कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री जगत प्रकाश नड्डा जी से शिष्टाचार भेंट करके प्रदेश के राजनीतिक व सामाजिक एवम निकाय चुनावो पर विस्तृत रूप से चर्चा की।

 

 

बीजेपी सांसद अरविंद शर्मा ने गौड़ ब्राह्मण संस्‍था की जमीन को लेकर सीएम खट्टर और पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर पर खुले आम निशाना साध रहे थे। उन्‍होंने कहा था कि सीएम खट्टर किसी के बहकावे में आकर जमीन नहीं दे रहे हैं और पूर्व सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर को उन्‍होंने निकम्‍मा कहते हुए कहा कि सांसद होते हुए भी उनकी नहीं सुनी जा रही है।

Read Also देश में आज कोरोना के 1675 नए केस, 31 लोगों की मौत

 

गौरतलब है कि परशुराम जयंती के उपलक्ष पर आप पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिंद ने एक एक कार्यक्रम का आयोजन किया था जिसमें रोहतक से सांसद डॉ अरविंद शर्मा भी पहुंचे थे वहीं डॉ अरविंद शर्मा ने मंच पर भाषण देते हुए पहरावर की जमीन मामले को लेकर अपनी ही पार्टी की सरकार पर सवाल उठाए थे और पूर्व सहकारिता राज्य मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर को दोषी ठहराया था।

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *