Haryana: गोहाना में बारिश ने खोली प्रशासन के दावों की पोल, सड़कों पर जलभराव होने से आमजन परेशान

Haryana:

Haryana: गोहाना में हुई तेज बारिश ने एक बार फिर शहर की जलनिकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। बारिश के बाद शहर के कई इलाकों में करीब दो से तीन फीट तक पानी भर गया। सड़कें तालाब में तब्दील हो गईं और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई जगहों पर दो से तीन फीट तक जलभराव देखने को मिला। पानी में स्कूटी और गाड़ियां फंस गईं, तो कई वाहन बीच सड़क पर ही बंद हो गए।Haryana:

Read Also- Jharkhand: प्रश्नपत्र लीक को लेकर विरोध प्रदर्शन के बीच JPSC के तीन सदस्यों ने दिया इस्तीफा

जलभराव के चलते शहर में कई जगह जाम की स्थिति बनी रही। दुकानदारों को अपनी दुकानें बंद करने के लिए मजबूर होना पड़ा, जिससे कारोबार भी प्रभावित हुआ। स्कूलों की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चे भी जलभराव के बीच फंस गए। वहीं कांवड़िये भी पानी के बीच से गुजरते हुए नजर आए। जलभराव को लेकर स्थानीय लोगों में नगर परिषद के खिलाफ भारी रोष है।Haryana:

Read Also-  Crime News: दिल्ली पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अंतरराज्यीय साइबर फ्रॉड गैंग का किया भंडाफोड़

लोगों का आरोप है कि नालों और सीवरों की सफाई को लेकर हर साल दावे तो किए जाते हैं, लेकिन बारिश होते ही ये दावे पानी में बहते नजर आते हैं। लोगों का सवाल है कि हर साल सफाई और जलनिकासी व्यवस्था पर खर्च होने वाला पैसा आखिर जाता कहां है। फिलहाल बारिश थमने के बाद भी शहर के कई हिस्सों में जलभराव लोगों के लिए परेशानी बना हुआ है। अब देखना होगा कि नगर परिषद इस समस्या से स्थायी निजात दिलाने के लिए क्या कदम उठाता है।Haryana:

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *