फिल्म ‘पोन्निईन सेलवन’ में काम करेंगी ऐश्वर्या राय

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन दक्षिण भारतीय फिल्मकार मणिरत्नम की फिल्म ‘पोन्निईन सेलवन’ में जल्द काम करती नजर आएंगी। ऐश्वर्या राय काफी समय से फिल्मों से दूर हैं।

अभिषेक बच्चन के साथ शादी करने के बाद ऐश्वर्या राय बहुत ज्यादा फिल्में नहीं कर रही हैं। वह चुनिंदा स्क्रिप्ट ही चुन रही हैं। ऐश्वर्या राय जल्द ही मणिरत्नम की फिल्म ‘पोन्निईन सेलवन’ में नजर आएंगी।

आपको बता दें, इस फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज हो गया है, जिसे ऐश्वर्या राय बच्चन ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।

ऐश्वर्या ने लिखा कि स्वर्णिम युग जिंदा होने जा रहा है। मणिरत्नम की पोन्निईन सेलवन। ऐश्वर्या के इस ऐलान के बाद से उनके फैन्स काफी एक्साइटेड हैं और एक फैन ने लिखा है कि बहुत ही बेसब्री से इंतजार। इस तरह ऐश्वर्या राय को भव्य अंदाज में देखना काफी मजेदार रहेगा।

इसके साथ ही ऐश्वर्या राय बच्चन की ‘पोन्निईन सेलवन’ को मणिरत्नम डायरेक्ट कर रहे हैं। यह फिल्म मणिरत्नम के महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट्स में से एक है।

इस फिल्म पर वह लंबे समय से काम कर रहे हैं और इसका बजट लगभग 500 करोड़ रुपए बताया जा रहा है। इस तरह यह फिल्म तमिल की सबसे महंगी फिल्मों की फेहरिस्त में शामिल हो चुकी है।

फिल्म दो पार्ट में रिलीज होगी और इसका पहला पार्ट 2022 में आएगा। फिल्म में ऐश्वर्या राय के साथ विक्रम, कार्ती, जयम रवि, तृषा कृष्णन और मोहन बाबू नजर आएंगे।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *