आकांक्षा दुबे की मां ने सीएम योगी से की सीबीआई जांच की मांग, बोली- समर सिंह को फांसी दो

Akanksha Dubey Death, आकांक्षा दुबे की मां ने सीएम योगी से की सीबीआई जांच ....

भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की सुसाइड केस को लेकर एक्ट्रेस की मां ने सीएम योगी आदित्य नाथ से इंसाफ से मांग की है। साथ ही इस मामले को सीबीआई को सौंपने की मांग की है। एक्ट्रेस की मां ने कहा है कि उनकी बेटी की मौत के जिम्मेदार समर सिंह और होटल के मालिक संजय को ठहराया है और गिरफ्तार करने की मांग की है और कहा कि अगर मुझे न्याय नहीं मिलेगा तो मैं आत्महत्या कर लूंगी।

बता दें कि 25 मार्च को वाराणसी के होटल में एक्ट्रेस का शव मिला था। वहीं दूसरी ओर आकांक्षा के परिवार वाले सुसाइड को मानने को तैयार नही है बोल रहे है कि यह सुसाइड नहीं है बल्कि हत्या की गई है। एक्ट्रेस की मौत से उनके घर में मातम छाया हुआ है। वहीं उनकी मां का रो रोकर बुरा हाल है।

वहीं एक्ट्रेस की मां ने सीएम योगी से गुहार लगाते हुए कहा कि मामले की जांच को सीबीआई को सौंपा जाए और मेरी बेटी को जल्द न्याय दिलाएं जाएं। एक्ट्रेस की मां ने कहा मेरी बेटी आत्महत्या नहीं कर सकती बल्कि उसे मारा गया है। क्योंकि उसका तीन साल से काम के करोड़ों रुपए बकाया थे और कहा कि उसने मुझे बताया था कि समर उसे टार्चर करता था।

Read also:- लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने राजस्थान दिवस पर दी बधाई

साथ ही किसी के साथ काम ना करने का दबाव बनाता था और सुसाइड की रात समर उसके कमरे में था उस कमरे का सीसीटीवी फुटेज क्यों नहीं दिखाया जा रहा है। वहीं एक्ट्रेस के परिजन सुसाइड मानने को तैयार नही है और उसकी मौत को लेकर कई सवाल उठा रहे हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App                    

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *