सोनाली मर्डर केस की गुथियां सुलझने का नाम नहीं ले रहीं है। इसी बीच केस ने राजनीतिक मोड़ ले लिया है। विपक्ष का निशाना सत्ता पक्ष पर आ चूका है। इसी कड़ी में आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद व हरियाणा प्रभारी डा. सुशील गुप्ता ने सोनाली मर्डर केस में भाजपा सरकार पर आरोप लगाए। कहा कि सोनाली मर्डर केस के तार आदमपुर उपचुनाव से जड़े हुए हैं। इस मामले की सीबीआई जांच होनी चाहिए। सोनाली के परिजन भी सीबीआई जांच की मांग उठा रहे हैं। सरकार के इशारे पर सोनाली की मौत को साधारण बताया गया है। अब सिद्ध हो गया कि यह मर्डर केस है। सोनाली मर्डर केस में जो असली चेहरा है वो लोग पर्दे के पीछे हैं, जनता के समक्ष सच्चाई आनी जरूरी है।
मर्डर केस में जो असली चेहरा है वो लोग पर्दे के पीछे हैं, सच्चाई जनता के समक्ष आनी जरूरी है। सांसद सुशील गुप्ता चरखी दादरी के पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ता मीटिंग को संबोधित करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने मीटिंग के समक्ष प्रदेश व केंद्र सरकार पर कटाक्ष किए। कहा कि आम आदमी पार्टी पहले ही सोनाली की मौत मामले की जांच सीबीआई से करवाने की मांग उठा चुकी है। शायद सरकार किसी को बचाने के लिए सीबीआई जांच नहीं करवा रही है।
Read also:बीजेपी सांसदो ने AAP पर किया पलटवार, LG को लिखी चिट्ठी
वहीँ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा ने भी सोनाली केस में भाजपा पर निशाना साधा है। अशोक अरोड़ा ने दुःख जताया उन्होंने कहा भाजपा नेत्री तथा कलाकार सोनाली फोगाट की मौत दुखद है। परिजन सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं लेकिन गोवा व हरियाणा दोनों जगह भाजपा सरकार है वह इस मामले को लटका रही हैं पहले एफ आई आर दर्ज करने में विलंब किया गया। इतना ही नहीं सोनाली के फार्म हाउस से भी कुछ अहम सबूतों के गायब होने की बात कही जा रही है । अशोक अरोड़ा ने आगे कहा परिवार की बात तुरंत मानते हुए सरकार को मामले की सीबीआई जांच करानी चाहिए ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो।
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

