Tamil Nadu: राजेंद्र विश्वनाथ बने तमिलनाडु के राज्यपाल, CM स्टालिन ने गर्मजोशी से किया स्वागत

Tamil Nadu:

Tamil Nadu: राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने गुरुवार को लोक भवन में आयोजित एक सादे समारोह में तमिलनाडु के राज्यपाल पद की शपथ ली। आर्लेकर के लोक भवन पहुंचने पर, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन और मद्रास उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश सुश्रुत अरविंद धर्माधिकारी ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। Tamil Nadu:

Read Also- Audi Price Hike: अप्रैल से महंगी हो जाएंगी गाड़ियां, कार के दाम 2% तक बढ़ सकते हैं, जानें क्या है वजह

मुख्य सचिव एन. मुरुगनंदम ने नियुक्ति पत्र पढ़कर सुनाया और न्यायमूर्ति धर्माधिकारी ने पद की शपथ दिलाई।तमिलनाडु विधानसभा के अध्यक्ष एम. अप्पावु, राज्य मंत्री के. एन. नेहरू, ई. वी. वेलू, पी. के. शेखर बाबू और एस. रेगूपति, केंद्रीय राज्य मंत्री एल. मुरुगन और अन्य शीर्ष अधिकारी भी इस दौरान उपस्थित थे।Tamil Nadu:

Read Also- Hardik Pandya: हार्दिक पांड्या पर लगा तिरंगे के अपमान का आरोप, वकील वाजिद खान ने शिकायत कराई दर्ज

केरल के मौजूदा राज्यपाल आर्लेकर तमिलनाडु के 27वें राज्यपाल हैं।तमिलनाडु के 26वें राज्यपाल रहे आर एन रवि और सत्तारूढ़ द्रविड़ मुनेत्र कषगम सरकार के बीच टकराव की स्थिति रही थी।Tamil Nadu:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *