चुनावी फायदे के लिए पश्चिम बंगाल में सांप्रदायिक ध्रुवीकरण को बढ़ावा दिया जा रहा – अधीर रंजन

Bengal Lok Sabha Election

Adhir Ranjan Chowdhury: कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने बुधवार को कहा कि टीएमसी और बीजेपी चुनावी फायदे के लिए पश्चिम बंगाल में सांप्रदायिक ध्रुवीकरण को बढ़ावा दे रही है।चौधरी ने पीटीआई वीडियो को दिए एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में कहा, “बीजेपी और टीएमसी दोनों की तरफ से सांप्रदायिक ध्रुवीकरण को बढ़ावा दिया जा रहा है। पहले दोनों पार्टियों को सांप्रदायिक राजनीति से चुनावी फायदा हुआ है। इस फॉर्मूले को दोहराया जा सकता है। लेकिन इस बार वे बेनकाब हो गई हैं। उनका पुराना फॉर्मूला काम नहीं करेगा।”

Read also-3 साल में पहली बार घरेलू टूर्नामेंट में भाग लेंगे नीरज चोपड़ा -फेडरेशन कप में लेंगे हिस्सा

कांग्रेस नेता ने कहा कि टीएमसी दो समुदायों के बीच दरार पैदा करने की कोशिश कर रही है।उन्होंने कहा, “मेरे निर्वाचन क्षेत्र के अल्पसंख्यक वर्ग में सेंध लगाने के लिए टीएमसी की तरफ से सांप्रदायिक ध्रुवीकरण का फायदा उठाया जा रहा है। लेकिन मेरा मानना ​​है कि इस चाल को आम मतदाता नकार देंगे।”पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को लेकर चौधरी ने कहा कि वे एक अविश्वसनीय व्यक्तित्व हैं, जो गिरगिट की तरह अपनी राय बदलती हैं।

Read also-Uttarakhand: जंगलों में भड़की आग के मद्देनजर CM धामी ने अपने चुनावी कार्यक्रम स्थगित कर अधिकारियों संग की बैठक

चुनाव से पहले ममता की तरफ से विपक्षी गुट ‘इंडिया’ को छोड़ने पर कांग्रेस सांसद ने कहा कि वे मोदी सरकार के दबाव के आगे झुक गई हैं।उन्होंने कहा, “जब ‘इंडिया’ की अवधारणा अस्तित्व में आई, तो उन्होंने इसके नाम का श्रेय लेना शुरू कर दिया। लेकिन कुछ दिनों के बाद उन्होंने चिल्लाना शुरू कर दिया कि वे नीतीश कुमार की तरह ‘इंडिया’ को छोड़ने जा रही हैं। किस वजह से उन्हें ‘इंडिया’ गुट छोड़ना पड़ा?”कांग्रेस बीजेपी की बी-टीम है, टीएमसी के इस आरोप पर चौधरी ने कहा, “बीजेपी और टीएमसी के बीच सांठगांठ है। इसे आम लोगों की तरफ से नाकाम कर दिया जाएगा।”अधीर रंजन चौधरी लगातार छठी बार बरहामपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। यहां उनका मुकाबला टीएमसी उम्मीदवार यूसुफ पठान और बीजेपी के निर्मल कुमार साहा से है।बहरामपुर में चौथे चरण में 13 मई को वोट डाले जाएंगे।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *