कम उम्र में ही Ananya पांडे को मिली सफलता, जानिए कैसे हुई उनके करियर की शुरुआत

Ananya Bollywood News:

Ananya Bollywood News:  बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे बुधवार को 25 साल की हो गईं।बॉलीवुड के जाने माने एक्टर चंकी पांडे और भावना पांडे की बेटी अनन्या फिल्मी माहौल में पली-बढ़ी हैं। उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत टाइगर श्रॉफ और तारा सुतारिया के साथ 2019 में आई स्टूडेंट ऑफ द ईयर टू से की।

Read also-ICC Test Rankings: जसप्रीत बुमराह को पछाड नंबर वन गेंदबाज बने कगिसो रबाड़ा

चुलबुली अदा से जीता दिल-  अनन्या पांडे ने फिल्मों में अपने अलग-अलग किरदार से टैलेंटेड यंग एक्ट्रेस के रूप में अपनी वर्सिटेलिटी को शोकेस किया है। अनन्या ने 2019 में अपनी डेब्यू फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर टू’ में उन्होंने चुलबुली श्रेया का किरदार निभाया। इसके बाद 2019 में ही रिलीज हुई ‘पति पत्नी और वो’ में तपस्या का किरदार निभाया। इसके लिए उन्हें कई अवॉर्ड भी मिले।

स्टूडेंट ऑफ द ईयर से मिली पहचान- वहीं, 2020 में उन्होंने ईशान खट्टर के साथ एक्शन-रोमांस ‘खाली पीली’ में एक्टिंग की। उनकी 2022 में रिलीज हुई ‘गहराइयां’ में उन्हें कॉम्लेक्स, प्यार, रिश्तों के इर्द गिर्द ताना बुना बुनते देखा गया।बॉलीवुड में अनन्या पांडे की इंप्रेसिव शुरुआत को काफी वाहवाही मिली और उन्हें कई प्रेस्टीजियस अवॉर्ड भी मिले।2020 में उन्होंने ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर टू’ में अपने रोल के लिए बेस्ट डेब्यू फीमेल के लिए फिल्मफेयर अवार्ड और बेस्ट डेब्यू फीमेल के लिए आईफा अवॉर्ड जीता।इसके अलावा, उनके ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और चार्म को एकनॉलेज करते हुए उन्हें फ्रेश फेस के लिए वोग ब्यूटी अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इन सम्मानों ने न सिर्फ उनके टैलेंट को शोकेस किया बल्कि भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में प्रॉमिसिंग करियर की शुरुआत भी की।

Read Also: इन राज्यों में बर्फबारी तो दिल्ली में गर्मी का सितम जारी, जानें कैसा रहेगा आने वाले दिनों का हाल

‘Call Me Bae’ Series से किया ओटीटी डेब्यू- अनन्या के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्होंने ‘कॉल मी बे’ सीरीज के साथ अपना ओटीटी डेब्यू किया और विक्रमादित्य मोटवानी की फिल्म ‘सीटीआरएल’ में भी देखी गईं। अब वे जल्द ही एक्टर अक्षय कुमार और आर. माधवन के साथ ‘शंकरा’ में नजर आएंगी, साथ ही ‘कॉल मी बे’ सीजन टू में भी वापसी करेंगी।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *