आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले में भीषण सड़क हादसा, 6 की मौत

Andhra Pradesh: Horrific road accident in Krishna district of Andhra Pradesh, 6 dead, truck rams tractor, Andhra Pradesh, Krishna district, truck accident, #trucks, #truckrams, #AndhraPradesh, #Krishna, #accident, #RoadAccident-youtube-facebook-twitter-amazon-google-totaltv live, total news in hindi

Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) के कृष्णा जिले में शुक्रवार को एक कंटेनर गाड़ी और मिनी ट्रक की टक्कर होने से छह लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि हादसा सुबह करीब पांच बजे सीतानापल्ली में हुआ।

Read Also: वर्ल्ड जूनियर चेस चैंपियनशिप में दिव्या देशमुख ने मारी बाजी, शतरंज चैंपियनशिप का खिताब किया अपने नाम

दोनों गाड़ियों के ड्राइवर और तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। एक शख्स ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि हादसे के समय एक गाड़ी में दस लोग सवार थे, जबकि दूसरी गाड़ी में ड्राइवर के साथ सहायक था। मामले की जांच की जा रही है।
डीएसपी सुभानी ने बताया कि आज यानी शुक्रवार 14 जून की सुबह करीब चार बजे एक तेज रफ्तार बलेरो गाड़ी लकड़ी के लट्ठे ले जा रहे एक ट्रैक्टर को ओवरटेक करने के बाद कंटेनर ट्रक से टकरा गई। पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। एक शख्स को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। हमारी टीमें मौके पर पहुंचीं। राहत अभियान जारी है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *