Crime News: चंडीगढ़ में खूनी खेल, जिम के बाहर व्यक्ति की गोली मारकर हत्या

Crime News:

Crime News: चंडीगढ़ के सेक्टर-नौ में बुधवार को दिनदहाड़े दो अज्ञात हमलावरों ने 31 वर्षीय एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने ये जानकारी दी।शहर में 24 घंटे के भीतर गोलीबारी की ये दूसरी घटना है। Crime News:

Read Also- “एक्सिस बैंक का बड़ा प्लान! एनबीएफसी इकाई में 1,500 करोड़ रुपये का निवेश”

पुलिस के मुताबिक, हमलावर मोटरसाइकिल पर आए और उनमें से एक ने जिम से बाहर निकलते समय चरणप्रीत पर गोलियां चला दीं।वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर फरार हो गए। पुलिस के मुताबिक, मुल्लांपुर इलाके के निवासी चरणप्रीत को कई गोलियां लगीं, उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। Crime News:

Read Also- पुरुष हॉकी विश्व कप में फिर होगा भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला, एक ही ग्रुप में दोनों टीमें

पुलिस ने बताया कि फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से नमूने एकत्र किए हैं।उन्होंने आगे बताया कि मामले की जांच जारी है और हमलावरों का पता लगाने के लिए इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *