सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने बढ़ते आतंकी हमलों के बीच जम्मू में सुरक्षा तैयारियों का लिया जायजा

Jammu News:

Jammu News: सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी शनिवार को जम्मू के कुछ हिस्सों में बढ़ती आतंकी गतिविधियों के बीच सुरक्षा हालात का जायजा लेने के लिए जम्मू पहुंचे।30 जून को भारतीय सेना के 30वें प्रमुख के रूप में कार्यभार संभालने के बाद तीन हफ्ते के भीतर सेना प्रमुख की ये दूसरी जम्मू यात्रा है।आठ जुलाई और पंद्रह जुलाई को कठुआ के माचेडी और डोडा के देसा जंगल में दो अलग-अलग आतंकवादी हमलों में कैप्टन सहित सेना के नौ जवान मारे गए थे।

Read also-Asia Cup में UAE से टकराएगी Team India, सेमीफाइनल में जगह बनाने पर होगी इंडिया की नजर

अलर्ट मोड में सेना – रक्षा अधिकारियों ने बताया कि सेना प्रमुख जम्मू पुलिस हेडक्वाटर में सुरक्षा पर बुलाई गई हाई लेवल बैठक की अध्यक्षता करेंगे। जिसमें पुलिस, सेना, अर्धसैनिक बल और खुफिया विभाग के अधिकारी हिस्सा लेंगे। उन्होंने कहा कि बैठक में रक्षा और गृह मंत्रालय के सीनियर अधिकारी भी शामिल हो सकते हैं।सेना ने कहा कि वे सीमा पार से घुसपैठ करके जम्मू के उधमपुर, डोडा और किश्तवाड़ जिलों और कश्मीर में विदेशी आतंकियों को खत्म करने के लिए जम्मू कश्मीर पुलिस के साथ ज्वाइंट ऑपरेशन चला रहे हैं।बीते तीन जुलाई को सेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेद ने पुंछ का दौरा किया था और जम्मू में बैठक करके सुरक्षा हालातों का जायजा लिया था।

Read also-कांवड़ यात्रा विवाद पर महबूबा मुफ्ती ने दिया बड़ा बयान, कहा- संविधान की धज्जियां उड़ा रही BJP

 घाटी में 500 स्पेशल पैरा कमांडो तैनात- जम्मू संभाग में अचानक आतंकी हमलों में आई तेजी के बीच भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से घुसपैठ और पुलिस चौकियों को निशाना बनाए जाने के इनपुट मिले हैं। इसके बाद सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षाबलों को सतर्क करने के साथ ही सेना की तैनाती बढ़ा दी गई है। हाल में जम्मू क्षेत्र में हाई पाकिस्तानी आतंकवादियों की घुसपैठ को देखते हुए भारतीय सेना अलर्ट मोड में आ गई है।भारतीय सेना ने पाकिस्तान के 50-55 आतंकवादियों को पकड़ने के लिए क्षेत्र में लगभग 500 पैरा स्पेशल फोर्स कमांडो को तैनात किया है.

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *