Jammu Kashmir: एक्शन में सेना, आतंकी हमले के बाद गुलमर्ग में निगरानी के तैनात किया हेलीकॉप्टर

Jammu Kashmir Terrorist Attack:

Jammu Kashmir Terrorist Attack: जम्मू कश्मीर के गुलमर्ग में आतंकी हमले के मद्देनजर आतंकवाद विरोधी अभियान को जारी रखते हुए भारतीय सेना ने शुक्रवार को हवाई निगरानी के लिए हेलीकॉप्टर तैनात किए हैं।गुरुवार के आतंकी हमले में गंभीर रूप से घायल हुए दो जवानों की मौत हो गई, जिससे हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर चार हो गई।

Read Also: उत्तराखंड में सरोजिनी नायडू के जीवन पर आधारित फिल्म सरोजिनी की शूटिंग हुई शुरू

दो जवानों की हुई मौत-  अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले में पर्यटन स्थल गुलमर्ग से छह किलोमीटर दूर आतंकवादियों ने सेना के एक वाहन पर हमला किया।उन्होंने कहा था कि आतंकवादियों ने शाम को बोटा पथरी इलाके में सेना के वाहन पर उस समय गोलीबारी की जब वो अफरावत रेंज में नागिन चौकी की ओर जा रहे थे।अधिकारियों ने दो जवानों की मौत की पुष्टि करते हुए कहा था कि घायल जवानों में से दो की हालत गंभीर है।

Read Also: कांग्रेस करेगी सपा/इंडिया गठबंधन का समर्थन, नहीं उतारेगी उप-चुनाव में अपने उम्मीदवार

स्थानीय लोगों ने बयां किया दर्द- 27 साल का नौजवान अपनी रोजी कमाने के लिए आर्मी के साथ पोर्टर का काम कर रहा था। जिसकी फैमिली कंडीशन उतनी अच्छी नहीं थी। मैं इतना बोलना चाहता हूं कि इस वक्त इंसाफ की जरूरत है। ऐसे हादसे नहीं होने चाहिए। आप ने पिछले एक हफ्ते में देखा होगा कि कितने घर उजड़ गए। कितने घर वीरान हो गए। और इसके अलावा हम ये उम्मीद रखेंगे कि ओर कोई घर उजड़े ना। क्योंकि आपने देखा होगा, इसका तीन साल का छोटा बच्चा है। इसकी बीबी है, कहां जाएगी। कौन-सा इंसाफ उसको मिलेगा क्योंकि उसके पास कोई इनकम का कोई साधन रहा ही नहीं।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *