Haryana News: पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर अशोक अरोड़ा बोले- उनकी मंशा देश के लोगों को भड़काने की

Ashok Arora News: जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं थानेसर से विधायक अशोक अरोड़ा ने कहा कि यह घटना बहुत ही निंदनीय घटना। मरने वाले टूरिस्ट्स यात्रियों से धर्म पूछ कर मारना एक बहुत बड़ी कायरता है। उनकी मंशा देश के लोगों को भड़काने की है ताकि देश के लोगों को आपस में लड़वा कर मारा जाए। सरकार को सर्वदलीय  बैठक बुलाकर सरकार को तुरंत एक्शन लेना होगा।  सभी पार्टी के नेताओं को राजनीति से ऊपर उठकर देश में शांति बने और आतंकवाद खत्म हो इसको लेकर सख्त कदम उठाने चाहिए।

Read also-100 साल में पहली बार DU में लगा हेल्थ मेला, 150 लोगों ने कराई स्वास्थ्य की जांच

सरकार से कही ये बात-  अरोड़ा ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि सरकार आतंकवाद के खिलाफ सख्त से सख्त कदम उठाए। सरकार को इस ओर विशेष ध्यान देना चाहिए। पूर्व मंत्री अरोड़ा  ने कहा कि सरकार को पहले ही इसको लेकर कदम उठाने चाहिए थे, आज जिन्होंने अपनी जान गवाई है ताकि उनको बचाया जा सकता था।

हर चीज की महंगाई बढ़ती जा रही है- सोने के रेट बढ़ने पर कहा की आज हर चीज की महंगाई बढ़ती जा रही है। सरकार का इस और कोई ध्यान नहीं है। सरकार तो इन चीजों को दबाने के लिए कुछ न कुछ नया ले आते है जैसे वक्फ बोर्ड संशोधन बिल लेकर आए तो उसको दबाने के लिए सोनिया गांधी और राहुल गांधी के मुकदमे की बात करने लग गए ताकि जनता का ध्यान ज़रूरी चीजों से हटाया जाए। आज गरीब आदमी अपने बच्चों की शादी में सोना देने के लिए 1 लाख रुपए कहा से लाए।

Read also-आतंकवाद पर सऊदी क्राउन प्रिंस ने साफ किया रुख, बोले- आतंकवाद मानवता के लिए गंभीर खतरा

संविधान के तहत सभी को बोलने का अधिकार दिया- दिल्ली में हुई कांग्रेस की बैठक पर बोलते हुए विधायक अशोक अरोड़ा ने बताया कि देश की आजादी में कांग्रेस पार्टी का बहुत बड़ा योगदान था। देश में संविधान के तहत सभी को बोलने का अधिकार दिया लेकिन भाजपा द्वारा एक बड़ा षडयंत्र रच कर संस्थाओं को निशाना बनाया जा रहा है। ये संविधान पर चोट पहुंचा कर देश में लोकतंत्र खत्म करना चाहते है। कांग्रेस पार्टी ने बैठक में निर्णय लिया है कि 40 दिन लगातार जनता के बीच जाकर लोगों को जागरूक करेंगे और आज भी देश के संविधान को बचाने की लड़ाई कांग्रेस लडेगी।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *