रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर नवनिर्मित पुश-पुल रैक का निरीक्षण किया

Ashwini Vaishnaw- रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोमवार को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर नवनिर्मित पुश-पुल रैक का निरीक्षण किया।दिल्ली में पत्रकारों से वैष्णव ने कहा कि पीएम मोदी रेलवे में नई तकनीक लागू करने के लिए हमेशा हमारा मार्गदर्शन करते हैं। वंदे भारत के बाद अमृत भारत ट्रेन तैयार है। ये पुश-पुल तकनीक पर आधारित है। इसे बहुत जल्द पीएम हरी झंडी दिखाएंगे।मंत्री ने निरीक्षण के बाद कहा कि आज हमारे देश में तकनीकी क्षमता का स्तर अलग-अलग है। भविष्य में सभी ट्रेनें लगभग 20,000 ट्रेनें प्रतिदिन अधिक आरामदायक, यूजर फ्रेंडली और बेहतर अपग्रेड होकर चलेंगी।

Read also – लोकतंत्र की गरिमा के लिए सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच चर्चा महत्वपूर्ण है-सांसद मनोज झा

आपने जैसा देखा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी हमेशा रेलवे में एक के बाद एक नई टेक्नोलॉजी लाने के लिए उनका नेतृत्व उनका मार्गदर्शन रहता है। आज आपने देखा वंदे भारत के बाद में पुश-पुल टेक्नोलॉजी पर अमृत भारत ट्रेन तैयार हुई है। जिसका बहुत जल्दी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी फ्लैगऑफ करेंगे।

आज अपने पास देश में एक अलग लेवल का टेक्निकल कॉम्पीटेंश आ गई है जिससे की भविष्य में जितनी भी ट्रेन्स हैं करीब करीब 20 हजार के आसपास टोटल ट्रेन्स जो डेली चलती है उनको टोटली नया, ज्यादा आरामदायक, यूजर फ्रेंडली, रेनोवेशन और अपग्रेडेशन किया जा सकता है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *