Jammu: कटरा में उग्र हुआ प्रदर्शन, रोपवे प्रोजेक्ट को लेकर दुकानदारों ने जताया रोष

J&K's Katra clash:

J&K’s Katra clash: वैष्णो देवी मंदिर की ओर जाने वाले ट्रेक मार्ग पर प्रस्तावित रोपवे प्रोजेक्ट के खिलाफ दुकानदारों और मजदूरों की ओर से निकाला गया मार्च सोमवार को उग्र हो गया। इस दौरान जम्मू कश्मीर के रियासी जिले में कटरा बेस कैंप में कुछ प्रदर्शनकारियों की पुलिस के साथ झड़प हो गई।पुलिस ने कहा कि कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ गई है और स्थिति को शांत करने के लिए बातचीत की जा रही है।

Read also- उत्तर प्रदेश के हरदोई में दर्दनाक सड़क हादसा, 4 महिलाओं समेत 5 लोगों की मौत

हड़ताल का किया आह्वान- अधिकारियों ने कहा कि प्रदर्शनकारियों की हाथापाई किए जाने के बाद एक पुलिसकर्मी घायल हो गया।भारत माता की जय” के नारों के बीच, सैकड़ों प्रदर्शनकारियों ने मार्च निकाला और धरना दिया।प्रदर्शनकारियों ने जिन्होंने शुरू में 72 घंटे की हड़ताल का आह्वान किया था, रविवार देर रात इसे 24 घंटे के लिए बढ़ा दिया। दुकानदारों और पालकी मालिकों की ओर से की जाने वाली हड़ताल 22 नवंबर को शुरू हुई थी ।

दुकानदारों ने बयां किया दर्द-  जब श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने ताराकोट मार्ग और सांजी छत के बीच 12 किलोमीटर के मार्ग पर 250 करोड़ रुपये की रोपवे प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाने की योजना की घोषणा की थी।दुकानदारों और मजदूरों को डर है कि इस परियोजना के कारण वे बेरोजगार हो जाएंगे।

Read also- संविधान की 75वीं वर्षगांठ, दिल्ली में निकाली गई संविधान दिवस पदयात्रा

वाहन पर किया पथराव – सोमवार के विरोध प्रदर्शन के दौरान, उस समय तनाव बढ़ गया जब प्रदर्शनकारियों के धरने के दौरान केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का वाहन शहर से गुजर रहा था।अधिकारियों ने बताया कि इस दौरान कुछ प्रदर्शनकारी हिंसक हो गए और वाहन का शीशा तोड़ दिया।इस दौरान हिंसक झड़प में कुछ प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर ईंटें फेंकी।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (रियासी) परमवीर सिंह ने कहा, “कानून और व्यवस्था की स्थिति चुनौतीपूर्ण हो गई है और हम इसे संभालने की कोशिश कर रहे हैं। अधिकारी मुद्दे को सुलझाने के लिए प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर रहे हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *