West Bengal: दुर्लभ और गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं 16 साल के इकबाल शेख, तालाब के अंदर ज्यादातर समय बिताने को मजबूर

West Bengal: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के बेलडांगा में रहने वाले 16 साल के इकबाल शेख अपना ज्यादातर वक्त तालाबों के भीतर बिताने को मजबूर हैं। पिछले कुछ सालों से यह उनकी जिंदगी का हिस्सा बन गया है, क्योंकि वे एक ऐसी अनजान बीमारी से जूझ रहे हैं जिससे उन्हें शरीर में बहुत ज्यादा तकलीफ होती है।West Bengal

Read Also:  स्वतंत्रता दिवस समारोह की फुल ड्रेस रिहर्सल को लेकर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी की जारी, कल, बंद रहेंगे ये रास्ते…

इकबाल की दुर्लभ बीमारी के बारे में इलाके के लोगों की अपनी-अपनी राय है। हालांकि खुद इकबाल ही सबसे बेहतर जानते हैं कि उन्हें कैसा महसूस होता है।लंबे समय तक पानी में रहने से इकबाल की त्वचा पर घाव हो जाते हैं। हालांकि उनके परिवार वालों का कहना है कि तालाब के भीतर रहने से ही उन्हें राहत मिलती है।West Bengal

Read Also: विपक्ष के सवालों का जवाब देंगे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, संसद गतिरोध पर बोले- सरकार के पास छिपाने के लिए कुछ भी नहीं..

कुछ लोगों का कहना है कि इकबाल एक दुर्लभ बीमारी से पीड़ित हैं, लेकिन अभी तक इसकी सही पहचान नहीं हो पाई है।फिलहाल, इकबाल के पास राहत पाने के लिए तालाबों का सहारा लेने के अलावा कोई और चारा नहीं है। वहीं उनका परिवार इतंजार कर रहा है कि बीमारी का पता चल सके ताकि उनकी हालत का सही अंदाजा लगाया जा सके।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *