डीएलसीसुपवा में 4 मई को होने वाले दीक्षांत समारोह की तैयारियां तेज, 760 विद्यार्थियों को मिलेगी डिग्री

दादा लख्मी चंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ परफॉर्मिंग एंड विजुअल आर्ट्स (डीएलसीसुपवा) का दूसरा दीक्षांत समारोह सोमवार 4 मई को आयोजित होगा। समारोह को लेकर यूनिवर्सिटी में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रदेश के राज्यपाल व यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति प्रोफेसर असीम कुमार घोष समारोह की अध्यक्षता करेंगे।Rohtak News

आयोजन की तैयारियों व सुरक्षा व्यवस्था को लेकर रोहतक के डीसी सचिन गुप्ता व एसपी गौरव राजपुरोहित ने यूनिवर्सिटी का दौरा किया। साथ ही उन्होंने जिला प्रशासन के विभिन्न विभागों के अधिकारियों संग मीटिंग की और जरूरी दिशा निर्देश दिए। इस दौरान यूनिवर्सिटी के कुलगुरु डॉ अमित आर्य ने उन्हें पूरे समारोह की विस्तार से जानकारी दी।Rohtak News

CM सैनी करेंगे शिरकत

दादा लख्मी चंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ परफॉर्मिंग एंड विजुअल आर्ट्स (डीएलसीसुपवा) के दूसरे दीक्षांत समारोह की तैयारियां अंतिम दौर में पहुंच गई हैं। डीएलसीसुपवा में 4 मई को दूसरा दीक्षांत समारोह आयोजित होने जा रहा है।समारोह की अध्यक्षता यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति व प्रदेश के राज्यपाल प्रोफेसर असीम कुमार घोष करेंगे। वहीं, प्रदेश के सीएम नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे और शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा विशिष्ट अतिथि रहेंगे।Rohtak News

Read Also: Odisha: दहीबड़ा खाने से गांव के 27 बच्चे बीमार, फूड प्वॉइजनिंग होने पर अस्पताल में कराया गया भर्ती

डीसी सचिन गुप्ता ने किया समारोह स्थल का दौरा

डीसी सचिन गुप्ता व एसपी गौरव राजपुरोहित ने कुलगुरू डॉ अमित आर्य व रजिस्ट्रार डॉ गुंजन मलिक मनोचा के साथ दीक्षांत समारोह स्थल का दौरा किया। उन्होंने आयोजन को लेकर सभी तरह की जानकारी यूनिवर्सिटी प्रबंधन से प्राप्त की। कार्यक्रम के शेड्यूल के साथ ही अतिथियों के सीटिंग प्लान व सुरक्षा इंतजामों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही पार्किंग एरिया व एंट्री-एग्जिट प्वाइंट का निरीक्षण कर जरूरी दिशा निर्देश व सुझाव दिए। उन्होंने यूनिवर्सिटी गेस्ट हाउस में आयोजन को लेकर मीटिंग भी की।Rohtak News

मीटिंग में कुलगुरु डॉ अमित आर्य ने बताया कि मौसम को ध्यान में रखते हुए पूर्णरूप से वाताकूनुलित, वाटर एंड फायर प्रूफ पंडाल तैयार किया गया है। मंच पर राज्यपाल के साथ चुनिंदा लोग की मंच पर होंगे। इस दौरान नगर निगम, एचएसवीपी, बिजली, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग व अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। डीसी व एसपी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि आयोजन के सफल आयोजन को लेकर गंभीरता व बेहतर तालमेल के साथ काम करें। इस मामले में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मौके पर एडीसी नरेंद्र कुमार व एसडीएम आशीष शर्मा भी मौजूद रहे। रविवार को दोपहर के समय समारोह के आयोजन को लेकर यूनिवर्सिटी स्टाफ ने रिहर्सल व मॉकड्रिल भी आयोजित की।Rohtak News

गेट नंबर दो से होगी एंट्री

दीक्षांत समारोह में सुरक्षा के मद्देनजर यूनिवर्सिटी परिसर में वीआईपी, वीवीआईपी और छात्रों व अन्य लोगों की एंट्री अलग-अलग गेट से रखी गई है। गेट नंबर एक से केवल वीआईपी और वीवीआईपी एंट्री होंगी। वहीं, डिग्री प्राप्त करने वाले छात्रों, उनके अभिभावकों व यूनिवर्सिटी के अन्य छात्रों की एंट्री गेट नंबर दो से होगी। ये सभी गेट नंबर दो का इस्तेमाल कर सीधा दीक्षांत समारोह के आयोजन स्थल पर पहुंच सकेंगे।

सुबह 10 बजे से शुरू होगा दीक्षांत समारोह

कुलगुरु डॉ अमित आर्य ने बताया कि दीक्षांत समारोह सुबह 10 बजे से शुरू कर दिया जाएगा। राज्यपाल डॉ असीम कुमार घोष के साथ उनकी धर्मपत्नी, फर्स्ट लेडी ऑफ हरियाणा मित्रा घोष समोराह में मौजूद रहेंगी। इसके साथ ही प्रदेश के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा भी उपस्थित होंगे। कार्यक्रम में प्रदेश की कई यूनिवर्सिटी के कुलगुरु भी हिस्सा लेने के लिए पहुंच रहे हैं। समारोह में कुल 760 छात्रों को डिग्री दी जाएगी, जिसमें 114 पोस्ट ग्रेजुएशन व 646 अंडर ग्रेजुएशन के पूर्व छात्र शामिल होंगे।Rohtak News

इसके साथ ही 35 मेधावी छात्रों को गोल्ड मेडल भी प्रदान किए जाएंगे। अलग-अलग बैच के मास्टर ऑफ प्लानिंग के 29, मास्टर ऑफ फैशन डिजाइन के 32, मास्टर ऑफ विजुअल के आर्ट्स के 39, मास्टर ऑफ आर्ट्स (मास कम्युनिकेशन – मीडिया प्रोडक्शन) के 14, बैचलर ऑफ आर्किटेक्ट के 133, बैचलर ऑफ डिजाइन के 210, बैचलर ऑफ विजुअल आर्ट्स के 214 और बैचलर ऑफ फाइन आर्ट़्स (फिल्म, एक्टिंग, ऑडियोग्राफी, सिनेमेटोग्राफी, फिल्म डायरेक्टर व फिल्म एडिटिंग) के 89 छात्रों को डिग्री दी जाएगी।Rohtak News

Read Also: Odisha: दहीबड़ा खाने से गांव के 27 बच्चे बीमार, फूड प्वॉइजनिंग होने पर अस्पताल में कराया गया भर्ती

बनाई गई फोटो गैलरी व काउंटर

रजिस्ट्रार डॉ गुंजन मलिक मनोचा ने बताया कि डिग्री लेने के लिए आने वाले पूर्व छात्रों को परेशानी न हो, इसके लिए पूरी व्यवस्था की गई है। पंडाल में डिग्री धारकों के लिए रिसेप्शन काउंटर बनाया गया है। डिग्री लेने आने वाले पूर्व छात्रों को इस काउंटर पर आकर संपर्क करना होगा। इसके साथ ही ग्रुप फोटो के लिए अलग से स्पेस रहेगा, जिसमें डिग्री प्राप्त करने वाले छात्र अपने फोटो करा सकेंगे।

114 पोस्ट ग्रेजुएट व 646 ग्रेजुएट छात्रों को मिलेगी डिग्री

आपको बता दे कि यूनिवर्सिटी के कुलगुरु डॉ अमित आर्य ने बताया कि यूनिवर्सिटी का पहला दीक्षांत समारोह 2021 में आयोजित किया गया था। उसके बाद अब दूसरा समारोह हो रहा है। ऐसे में इसे लेकर यूनिवर्सिटी प्रबंधन व छात्र उत्साहित हैं और सुनिश्चित कर रहे हैं कि आयोजन में किसी तरह की कमी न रह जाए। समारोह के दौरान कुल 760 छात्रों को डिग्री दी जाएंगी। इनमें 114 पोस्ट ग्रेजुएट छात्रों को डिग्री दी जाएगी। उन्होंने बताया कि साल 2018 – 19 बैच के 42 छात्रों के लिए यह एक समारोह एक यादगार लम्हा बनेगा।Rohtak News

क्योंकि इस साल 100 दिन के कठिन शूट शेड्यूल के बाद उनकी डिग्री पूरी हो पाई है और उन्हें इस समारोह में डिग्री दी जाएगी। यूनिवर्सिटी की रजिस्ट्रार डॉ गुंजन मलिक मनोचा ने बताया कि डिग्री पाने वाले छात्रों के लिए वह पल यादगार बनें, इसके लिए जगह-जगह सेल्फी प्वाइंट आदि भी बनाए जा रहे हैं, जहां डिग्री प्राप्त करने वाले छात्र अपने विचार भी प्रस्तुत कर सकेंगे और इस यादगार लम्हों को अपने मोबाइल के कैमरा में कैद भी कर सकेंगे।Rohtak News

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *