उल्फा-आई ने पूरे असम में 24 बम लगाने का किया दावा, तलाश में जुटी पुलिस

Assam News: ULFA-I claimed to have planted 24 bombs across Assam, police engaged in search, 19 Bombs Plant to disrupt Assam Independence Day, assam independence news, assam 19 bomb blast plan, assam ulfa latest news update, #asam, #independenceday2024, #IndependenceDay, #bumblast-youtube-facebook-twitter-amazon-google-totaltv live, total news in hindi

Asam News: प्रतिबंधित संगठन उल्फा (आई) ने गुरुवार 15 अगस्त को असम में 24 जगहों पर बम लगाने का दावा किया जिसके बाद सुरक्षा बलों के कई दलों को उनकी खोजबीन के लिए रवाना किया गया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि उल्फा (आई) के बताए गए सभी स्थानों पर बम निरोधक दस्ते भेजे गए हैं, लेकिन किसी बम या विस्फोटक के पाए जाने की कोई सूचना नहीं है।

Read Also: भारत की तीन और जगहों को रामसर सूची में किया गया शामिल

पीटीआई वीडियो समेत अन्य मीडिया संस्थानों को कथित तौर पर ‘यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट ऑफ असम-इंडिपेंडेंट’ (उल्फा-आई) की ओर से भेजे गए एक ईमेल में उग्रवादी संगठन ने दावा किया कि बम ‘तकनीकी विफलता’ के कारण नहीं फटे। इसने 19 बमों के सटीक स्थान की पहचान करते हुए एक सूची दी और कहा कि पांच और विस्फोटकों के स्थानों का पता नहीं लगाया जा सका है। इसने बमों को निष्क्रिय करने में जनता से सहयोग मांगा। संपर्क करने पर असम पुलिस मुख्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पीटीआई वीडियो को बताया कि जिलों के सभी पुलिस अधीक्षक (एसपी), विशेष रूप से उल्फा के शांति वार्ता विरोधी गुट ने सूची में उल्लिखित जिलों को सतर्क कर दिया गया है और इलाके में गहन खोजबीन करने के लिए कहा गया है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *