द फैमिली मैन 3! 21 नवंबर को प्राइम वीडियो पर होगा प्रीमियर

The Family Man 3: The Family Man 3! will premiere on Prime Video on November 21st

The Family Man 3: सुपहहिट जासूसी एक्शन-थ्रिलर सीरीज “द फैमिली मैन” का तीसरा सीजन 21 नवंबर को प्राइम वीडियो पर प्रीमियर होगा, स्ट्रीमर ने मंगलवार यानी की आज 28 अक्टूबर को जानकारी दी। फिल्म निर्माता जोड़ी राज एंड डीके द्वारा निर्मित ये नया सीजन मनोज बाजपेयी अभिनीत श्रीकांत तिवारी के लिए नया रोमांच पैदा करेगा। सीरीज में वो एक अंडरकवर एजेंट का किरदार निभा रहे हैं, जो राष्ट्रीय कर्तव्य की जटिलताओं और अपनी अशांत निजी जिदगी के बीच संतुलन बनाए रखता है। ‘द फैमिली मैन’ सीजन 3 में इस बार नए चेहरे भी देखने को मिलेंगे। मनोज बाजपेयी, प्रिया मणि और शरीब हाशमी के अलावा इस बार अभिनेता जयदीप अहलावत और एक्ट्रेस निमरत कौर भी नजर आएंगे। तीसरे सीरीज की कहानी में दर्शकों को कुछ नया देखने को मिलेगा।

Read Also: बिजली के तारों के संपर्क में आई बस, 2 लोगों की मौत और 5 झुलसे

तीसरे सीजन में श्रीकांत (मनोज बाजपेयी) नए इलाकों में जाते दिखेंगे और देश के अंदर और बाहर के दुश्मनों से लड़ते नजर आएंगे। ‘द फैमिली मैन’ सीजन 3 में शारिब हाशमी, प्रियामणि, अश्लेषा ठाकुर, वेदांत सिन्हा, श्रेया धनवंतरी और गुल पनाग भी वापसी कर रहे हैं। राज और डीके ने संयुक्त बयान में कहा कि हम जानते हैं कि दर्शकों ने धैर्य रखा है और हम चाहते थे कि दर्शकों का इंतजार बेकार न जाए। राज, डीके और सुमन कुमार द्वारा लिखित और सुमित अरोड़ा के डायलॉग वाली इस सीरीज़ का निर्देशन राज और डीके ने किया है और आगामी सीज़न के लिए सुमन कुमार और तुषार सेठ भी निर्देशक के रूप में शामिल हो रहे हैं।

Read Also: महाराष्ट्र में महिला डॉक्टर की आत्महत्या का मामला! पुलिस ने कहा- पीड़िता और आरोपी लगातार संपर्क में थे

प्राइम वीडियो इंडिया के निर्देशक और ओरिजिनल्स प्रमुख निखिल मधोक ने इस शो की सराहना करते हुए कहा कि इसने “लंबे प्रारूप वाली कहानी कहने की शैली को फिर से परिभाषित किया है और ये रो़मर्रा की बातचीत और सांस्कृतिक चर्चा का हिस्सा बन गया है।” उन्होंने आगे कहा, आगामी सीजन हास्य, एक्शन और शानदार अभिनय के साथ और भी रोमांचक सफर का वादा करता है। “द फैमिली मैन” का पहला सीज़न 2019 के अंत में प्राइम वीडियो पर शुरू हुआ था और इसे शानदार समीक्षाएं मिलीं। दूसरे सीजन का प्रीमियर 2021 में हुआ। इसे भी दर्शकों और आलोचकों ने खूब सराहा था। इस शो का निर्माण राज एंड डीके के बैनर डी2आर फिल्म्स द्वारा किया गया है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *