Astronaut: ISS की यात्रा करने वाले पहले भारतीय शुभांशु शक्ला अशोक चक्र से सम्मानित किए जाएंगे

Astronaut: वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को सोमवार को भारत के सर्वोच्च शांतिकालीन वीरता पुरस्कार अशोक चक्र से सम्मानित करने की घोषणा की गई।शुक्ला अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) की यात्रा करने वाले पहले भारतीय हैं।पिछले साल जून में शुक्ला अंतरिक्ष में जाने वाले दूसरे भारतीय थे।उन्होंने ये यात्रा एक्सिओम-4 मिशन के तहत की।Astronaut:

Read Also: बर्फबारी के बाद सैलानियों की आमद बढ़ी, कुछ परेशानियों के बावजूद उत्साह में कमी नहीं

शुक्ला की 18 दिवसीय अंतरिक्ष यात्रा, अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा द्वारा 1984 में रूसी सोयूज रॉकेट में उड़ान भरे जाने के 41 साल बाद हुई।अंतरिक्ष यात्री शुक्ला ने भारतीय वायुसेना में लड़ाकू विमान पायलट के रूप में करियर की शुरुआत की।उन्हें सुखोई-30 एमकेआई, मिग-21, मिग-29, जगुआर, हॉक, डोर्नियर और एएन-32 सहित कई विमानों को कुल करीब दो हजार घंटे तक उड़ाने का अनुभव है।Astronaut:

Read Also: अमेरिका में बर्फीले तूफान की वजह से करीब हजार उड़ानें रद्द

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सशस्त्र बलों के 70 कर्मियों को वीरता पुरस्कारों से सम्मानित करने की मंजूरी दी, जिनमें से छह को मरणोपरांत ये सम्मान प्राप्त होंगे।इस वर्ष एक अशोक चक्र, तीन कीर्ति चक्र, एक मरणोपरांत सहित 13 शौर्य चक्र, एक ‘बार टू सेना मेडल’ (वीरता) और 44 सेना मेडल (वीरता) प्रदान किए जाएंगे।इस वर्ष मेजर अर्शदीप सिंह, नायब सूबेदार डोलेश्वर सुब्बा और ग्रुप कैप्टन प्रशांत बालाकृष्णन नायर को कीर्ति चक्र से सम्मानित करने की घोषणा की गई है।Astronaut:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *