BJP का AAP पर पलटवार,कहा-आतिशी ‘झूठ बोलने की मशीन’ हैं

Atishi Attacks BJP - BJP hits back at AAP, says Atishi is a 'lying machine'

BJP Attacks Atishi  – दिल्ली सरकार में मंत्री और आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी मार्लेना ने 2 अप्रैल यानी आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए BJP पर कई बड़े आरोप लगाए. और इसी बीच दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने पलटवार करते हुए कहा कि  झूठ की मशीन आतिशी ने आज फिर एक झूठ बोला।

वीरेंद्र सचदेवा ने तंज कसते हुए क्या कहा- वीरेंद्र सचदेवा ने पलटवार करते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल ने जब ये बयान दे दिया कि विजय नायर आतिशी और सौरभ भारद्वाज को रिपोर्ट करते थे, तो अपनी जान बचाने के लिए आतिशी ने दुर्गेश पाठक और राघव चड्ढा का भी नाम लिया।वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि झूठ की मशीन आतिशी मार्लेना हैं।आज फिर एक झूठ बोला है। कल जब अरविंद केजरीवाल ने ये बयान दे दिया विजय नायर आतिशी और सौरभ भारद्वाज को रिपोर्ट करते थे।

Read also- Atishi on Arvind Kejriwal Arrest- BJP में शामिल न होने पर मुझे एक महीने के अंदर गिरफ्तार कर लिया जाएगा- मंत्री आतिशी

AAP भष्टाचार में लिप्त है- वीरेंद्र सचदेवा ने आगे कहा कि अपनी जान बचाने के साथ साथ आज आतिशी ने दुर्गेश पाठक और राघव चड्ढा का भी नाम लिया। पूरी पार्टी बलि का बकरा ढूंढने में लगी है।हकीकत ये है कि अरविंद केजरीवाल समेत पूरी आम आदमी पार्टी भष्टाचार में लिप्त हैं। और इस तरह के झूठे आरोप लगाने से ये दोषी बच नहीं सकते। जांच एजेंसी अपना काम कर रही है मुझे उम्मीद है सच भी सामने आ रहा है ये सब भी अपने-अपने ठिकाने पर होंगे।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *