Manufacturing PMI- भारत का मार्च मैन्युफैक्चरिंग PMI 16 साल के हाई पर पहुंचा

पीएमआई, PMI, Good News,

Manufacturing PMI- उत्पादन और नए ठेकों में मजबूत वृद्धि के दम पर मार्च में भारत के मैन्यूफैक्चरिंग सेक्टर (Manufacturing PMI) की वृद्धि 16 साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई।मौसमी रूप से समायोजित ‘एचएसबीसी इंडिया मैन्यूफैक्चरिंग क्रय प्रबंधक सूचकांक’ (पीएमआई) मार्च में बढ़कर 59.1 पर पहुंच गया जो फरवरी में 56.9 था

पीएमआई के तहत 50 से ऊपर सूचकांक होने का मतलब उत्पादन गतिविधियों में विस्तार है जबकि 50 से नीचे का आंकड़ा गिरावट को दर्शाता है।एचएसबीसी की अर्थशास्त्री इनेस लैम ने कहा कि भारत का मार्च मैन्यूफैक्चरिंग पीएमआई 2008 के बाद से अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। मैन्यूफैक्चरिंग कंपनियों में मजबूत उत्पादन और नए ठेकों से नियुक्तियां बढ़ीं।

Read also – Atishi on Arvind Kejriwal Arrest- BJP में शामिल न होने पर मुझे एक महीने के अंदर गिरफ्तार कर लिया जाएगा- मंत्री आतिशी

मैन्यूफैक्चरिंग प्रोडक्शन मार्च में लगातार 33वें महीने बढ़ा। अक्टूबर 2020 के बाद से ये सर्वाधिक वृद्धि है।एचएसबीसी इंडिया मैन्यूफैक्चरिंग पीएमआई को एसएंडपी ग्लोबल ने करीब 400 कंपनियों के एक समूह में क्रय प्रबंधकों को भेजे गए सवालों के जवाबों के आधार पर तैयार किया है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *