दिल्ली में आयुष्मान योजना का श्री गणेश, CM रेखा ने लाभार्थियों को बांटे आयुष्मान कार्ड

Ayushman Yojana:

Ayushman Yojana: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे. पी. नड्डा ने गुरुवार को प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड वितरित किए।पहले चरण में राष्ट्रीय राजधानी में करीब 2.35 लाख परिवारों को कवर किया जाएगा।

Read also-Sports News: बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप में टूटा भारत के खिताब जीतने का सपना, पीवी सिंधू को मिली हार

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कही ये बात – आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (एबी-पीएमजेएवाई) के तहत, दिल्ली में पात्र परिवारों को 10 लाख रुपये तक का वार्षिक स्वास्थ्य कवरेज मिलेगा – केंद्र से 5 लाख रुपये और दिल्ली सरकार से टॉप-अप के रूप में इतनी ही राशि।

बीजेपी के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना को लागू करने के लिए शनिवार को केंद्र के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा ने इसे एक “आश्वासन योजना” करार दिया, न कि बीमा योजना क्योंकि ये “विश्वास पर आधारित” है।

Read also-विराट कोहली दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ ‘अनोखा’ रिकॉर्ड तोड़ने के लिए तैयार

इन लोगों को मिला कार्ड का लाभ- आपको बता दें कि आयुष्मान कार्ड का लाभ फिलहाल लक्ष्मी देवी, गुरमीत सिंह, रोहित सिंह, मीनाक्षी बंसल, सुरेंद्रसतीश कुमार, कैलाश चंद, कनही सिंह, अर्चना कुमारी, रजनी और शांति देवी के वितरित किया गया है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *