बागेश्वर धाम सरकार पर बनेगी फिल्म, डायरेक्टर अभय प्रताप सिंह ने की घोषणा

Bageshwar Dham Movie, बागेश्वर धाम सरकार पर बनेगी........| Total tv

देश में ही नही बल्कि पूरी दुनिया में पंडित धीरेंद्र शास्त्री पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया में चर्चा का विषय बने हुए हैं। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के गढ़ा गांव में स्थित बागेश्वर धाम में हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। दरअसल धीरेंद्र शास्त्री पर्चा बनाकर लोगों की समस्याओं का समाधान करने का दावा करते हैं। वहीं बागेश्वर धाम की इस चमत्कारिक शक्तियों से हर कोई हैरान है। वहीं दूसरी ओर पं धीरेंद्र शास्त्री देश को सनातन धर्म देने का प्रयास कर रहे है।

शायद इसी वजह से बागेश्वर धाम के प्रति भक्तों की श्रद्धा गहरी होती जा रही है। दरअसल बागेश्वर धाम को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि फिल्म मेकर अभय सिंह ने बागेश्वर धाम पर फिल्म बनाने का ऐलान किया है। साथ ही जल्द ही मूवी की शुरुआत करने वाले हैं। बता दें कि ये फिल्म छतरपुर खजुराहो से सटे गढ़ा के स्थित बागेश्वर धाम को धार्मिक महत्ता को मूवी में दिखाया जाएंगा।  Bageshwar Dham Movie

बता दें कि निर्देशक ने बागेश्वर धाम पर मूवी बनाकर उसकी मानवतावादी और सामाजिक कार्यों को मूवी के जरिए दिखाने का फैसला कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ इस मूवी की स्क्रिप्ट राइटिंग से लेकर निर्देशन खुद अभय प्रताप सिंह ही करेंगे और इस मूवी को एपीएस पिक्चर्स के प्रोडक्शन तले बनाया जाएगा।

Read also:- धामी सरकार के एक साल पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम में राज्य सरकार ने गिनाई उपलब्धियां

साथ ही इस मूवी का टाइटल ‘बागेश्र्वर धाम’ होगा। दरअसल देखना यह होगा कि इस मूवी में धीरेंद्र शास्त्री का रोल कौन निभाएंगा। साथ ही इस मूवी में कौन कौन कलाकार नजर आने  वाले हैं। बता दें कि इस फिल्म की शूटिंग मध्यप्रदेश के अलग अलग लोकेशन और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों से की जाएंगी।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App                  

Bageshwar Dham Movie

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *