Baramati: नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू: विमान दुर्घटना के समय दृश्यता कम थी

Baramati: केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री के. राममोहन नायडू ने बुधवार को बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार को ले जा रहे विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के समय बारामती हवाई अड्डे पर दृश्यता कम थी। अजित पवार और चालक दल के दो सदस्यों सहित पांच लोगों को ले जा रहे एक चार्टर्ड विमान के बुधवार सुबह बारामती हवाई अड्डे पर दुर्घटनाग्रस्त होने से पवार समेत विमान में सवार सभी पांच लोगों की मौत हो गई। Baramati:

Read Also: Haryana: सूरजकुंड क्राफ्ट मेला और UGC को लेकर कैबिनेट मंत्री अरविंद शर्मा ने दिया बड़ा बयान

नायडू और नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल अजित पवार के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए दिल्ली से पुणे के लिए रवाना हो गए हैं।नायडू ने कहा, ‘‘नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) और विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) की टीमें विमान दुर्घटना की जांच करने के लिए मौके पर पहुंच चुकी हैं।प्रारंभिक जानकारी से पता चलता है कि विमान द्वारा लैंडिंग की कोशिश करने के समय हवाई अड्डे पर दृश्यता काफी कम थी। Baramati:

Read Also: Delhi: भारत को आत्मविश्वास और तैयारियों के कारण मिली 2030 राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी- राष्ट्रपति मुर्मू

उन्होंने बताया कि जब बारामती के हवाई यातायात नियंत्रण (एटीसी) ने पायलट से पूछा कि क्या रनवे दिखाई दे रहा है, तो जवाब ‘नहीं’ था, जिसके बाद विमान ने हवा में ही एक चक्कर लगाया।नागरिक उड्डयन मंत्री ने बताया कि दूसरी बार लैंडिंग की कोशिश के दौरान, एटीसी ने फिर से पूछा कि क्या रनवे दिखाई दे रहा है, जिस पर पायलट ने सकारात्मक जवाब दिया। नायडू ने कहा कि एटीसी द्वारा लैंडिंग की अनुमति दिए जाने के बाद विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। उन्होंने कहा, ‘‘ इस हादसे के संबंध में हम और अधिक जानकारी जुटाने का प्रयास कर रहे हैं और जांच को पारदर्शी तरीके से संचालित करेंगे।Baramati:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *