बरोदा उपचुनाव: कांग्रेस से इंदुराज नरवाल और बीजेपी से योगेश्‍वर दत्‍त लड़ेंगे चुनाव

हरियाणा के बरोदा में उपचुनाव काफी दिलचस्‍प हो गया है। बीजेपी के बाद अब कांग्रेस ने भी आखिरी मौके पर अपने पत्‍ते खोलते हुए उम्‍मीदवार के नाम का एलान किया।

 

कांग्रेस की ओर से इंदुराज नरवाल के नाम की घोषणा की गई है तो बीजेपी की ओर से पूर्व ओलंपियन योगेश्‍वर दत्‍त के नाम का एलान किया जा चुका है। योगेश्‍वर और इंदुराज दोनों ही आज नामांकन दाखिल करेंगे।

 

बीजेपी ने गुरुवार देर रात ही योगेश्वर दत्त के नाम का ऐलान किया। आपको बता दें कि योगेश्वर इससे पहले भी साल 2019 में इसी सीट से बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़े थे लेकिन वह कांग्रेस के कृष्ण हुड्डा से हार गए थे। अब जब कृष्ण हुड्डा के निधन के बाद यहां फिर से चुनाव होने है तो एक बार फिर से बीजेपी ने योगेश्वर को मौका दिया है। बीजेपी की तरफ से उम्मीदवार घोषित होने के बाद योगेश्‍वर दत्त ने पीएम मोदी, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा और हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर को धन्यवाद दिया था।

 

वहीं शुक्रवार को कांग्रेस ने इंदुराज नरवाल के नाम की घोषणा की। इससे पहले पार्टी की मीटिंग दिल्‍ली में कुमारी सैलजा के आवास पर हुई थी जिसमें किरण चौधरी भी मौजूद थी और इस बैठक में अन्‍य उम्‍मीदवारों के नामों पर भी चर्चा की गई थी लेकिन आखिरी में इंदुराज के नाम पर सहमति बनी। इसके बाद इंदुराज नरवाल प्रदेश कांग्रेस अध्‍यक्ष कुमारी सैलजा के दिल्‍ली के घर से नामांकन दाखिल करने के लिए निकल गए। वहीं कुमारी सैलजा ने कहा कि नरवाल हुड्डा जी का उम्‍मीदवार है और हम सभी का उन्‍हें समर्थन है।

 

खास बात ये है कि बरोदा उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने का आज आखिरी दिन है इसी कारण बीजेपी ने एक दिन पहले और कांग्रेस ने आखिरी दिन ही अपने उम्‍मीदवारों के नामों का एलान किया है जिससे अन्‍य नेताओं की नाराजगी को संभाला जा सके।

 

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *