बेगमपुर में किशोरी की हत्या पर तनावपूर्ण माहौल, परिवार ने पुलिस पर लगाए आरोप

दिल्ली के बेगमपुर इलाके में एक 17 साल की लड़की की हथौड़ा मारकर बीते शुक्रवार शाम बेरहमी से हत्या कर दी गई है। इस हत्या को लेकर मृतका नाबालिग लड़की के परिवार का आरोप है की लईक खान नाम का युवक शादी के लिए लड़की पर दवाब डाल रहा था। और  जिस समय घटना हुई लईक खान लड़की के घर पर ही मौजूद था।

 

शादी के लिए मना करने पर उसने घर में घुसकर लड़की के सिर पर हथौड़े से हमला कर दिया, जिससे लड़की की मौत हो गई। लईक हत्या के बाद से ही फरार चल रहा है वही इस वारदात के बाद दिल्ली पुलिस लईक खान की तलाश करने में जुटी हुई है ।

 

 

ALSO READ – कासगंज सिपाही हत्याकांड: एक लाख का इनामी मोती पुलिस मुठभेड़ में ढेर, लूटी गई पिस्टल भी बरामद

 

 

गौरतलब है कि परिवार ने पुलिस पर भी आरोप लगाया कि “हमे पुलिस द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी का कोई आस्वाशन नही दिया गया और न ही 2 दिन बीत जाने के बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी हुई ” जिसके बाद से पुलिस सख्ते में आई और आरोपी लईक खान की तलाश में कई जगह छापेमारी कर रही है ।

 

 

 

फिलहाल बेगमपुर इलाके में तनाव का माहौल है  जिसके कारण पुलिस ने पीड़ित परिवार की गली को सील कर दिया है यहां तक की  पीड़ित परिवार से किसी को मिलने की इजाज़त भी  दिल्ली पुलिस ने नहीं दी है आलम यह है कि मीडियाकर्मियों को भी परिवार से मिलने की इजाज़त नहीं है ।

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.   

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *