मध्य प्रदेश: रेप के दो आरोपी की कोर्ट में पेशी के वक्त वकीलों ने की पिटाई

content="bhopal rape case, bhopal rape case accused, bhopal rape case update, भोपाल समाचार, bhopal school bus rape case, bhopal rape case news, billabong school parents protest, bhopal rape case pubg, bhopal news, bhopal student rape case

Bhopal Rape Case : मध्य प्रदेश के भोपाल रेप केस के आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद सोमवार को कोर्ट में पेश किया। इस दौरान वकीलों ने आरोपियों का न सिर्फ विरोध किया, बल्कि दो आरोपी की पिटाई भी कर दी। इन लोगों ने अपनी पहचान छिपाई थी।चश्मदीदों ने बताया कि जब आरोपियों को पुलिस जीप में जिला अदालत परिसर से ले जा रही थी, तो गुस्साए वकीलों ने ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाते हुए उन पर हमला कर दिया।वरिष्ठ वकील और राज्य बार काउंसिल के सह-अध्यक्ष राजेश व्यास ने बताया कि वकील, विशेषकर युवा वकील, इस घटना से नाराज हैं और इस मुद्दे पर अनुशासित तरीके से विरोध कर रहे हैं।

Read also-नक्सल ऑपरेशन को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की हाई लेवल समीक्षा बैठक

उन्होंने कहा कि यह संघर्ष जारी रहेगा और यदि ऐसी घटनाएं दोबारा होती हैं तो उन पर (इसमें शामिल लोगों पर) प्रहार होगा।पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों में से एक सैफ अली को बचा लिया गया और उसे सुरक्षित ले जाया गया।जब दूसरे आरोपी से भगवा कपड़ा लेकर आने के बारे में पूछा गया तो अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने उसे यह कपड़ा नहीं दिया था।पुलिस ने बताया कि मध्यप्रदेश के भोपाल में एक निजी कॉलेज की तीन लड़कियों के साथ कथित तौर पर बलात्कार और ब्लैकमेल किया गया। आरोपियों ने पहचान छिपाकर लड़कियों से दोस्ती की और उनके साथ बलात्कार किया। तीनों के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम एवं मध्यप्रदेश धर्म स्वतंत्रता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Read also-हरिद्वार में चार धाम यात्रा के ऑफलाइन पंजीकरण शुरू, 30 अप्रैल से होगी तीर्थयात्रा की शुरुआत

पुलिस अधिकारी ने कहा कि आरोपियों में से एक फरहान अली उर्फ ​​फराज कॉलेज का पूर्व छात्र है और उसने दो साल पहले अपनी पहचान छिपाकर एक लड़की से दोस्ती की थी, जब वह नाबालिग थी। उसने कथित तौर पर उसके साथ बलात्कार किया और उसका वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया। उसके दो दोस्तों ने भी इसी तरह अन्य लड़कियों को अपने जाल में फंसाया था।यह घटना 18 अप्रैल को तब प्रकाश में आई जब पहली पीड़िता ने बाग सेवनिया पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। उसने आरोप लगाया कि आरोपी ने उसे अपने दोस्तों से अपनी सहेलियों को मिलवाने के लिए मजबूर किया तथा उन्होंने उनका यौन शोषण किया तथा उन्हें ब्लैकमेल किया।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *