छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तथा PM मोदी से की मुलाकात

Bhupesh Baghel, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज दिल्ली में राष्ट्रपति......

दिल्ली(प्रदीप कुमार)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज दिल्ली में नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री बघेल ने द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति बनने की बधाई दी। वहीं मुख्यमंत्री बघेल ने प्रधानमंत्री मोदी से भी मुलाकात की है। राष्ट्रपति से मुलाक़ात की तस्वीर ट्वीटर पर साझा करते हुए मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि आज नई दिल्ली में नव निर्वाचित राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी से सौजन्य मुलाकात कर बधाई दी। मुख्यमंत्री बघेल ने राष्ट्रपति मुर्मू को फूलो का गुलदस्ता देते हुए बधाई दी। राष्ट्रपति भवन की ओर से भी मुख्यमंत्री बघेल और राष्ट्रपति मुर्मू की तस्वीर साझा करते हुए मुलाक़ात की जानकारी दी गयी।                                      Bhupesh Baghel,

इसके बाद सीएम बघेल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने पीएम हाउस गए। प्रधानमंत्री से उनकी गर्मजोशी से मुलाकात हुई। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को छत्तीसगढ़ के प्रतीक चिन्ह के रूप में उन्हें नंदी भेंट की। पीएम से इस मुलाकात पर ट्वीट करते हुए मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि आज नई दिल्ली में माननीय प्रधानमंत्री से सौजन्य मुलाकात की।

Read also: ‘दिल्ली युवा 2.0’ की सफलता, अगले चरण की तैयारी शुरू

इस मुलाकात पर पीएमओ ने कहा कि, “छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।” पीएमओ ने ट्विटर पर दोनों नेताओं के बीच हुई मुलाकात की तस्वीरें भी साझा कीं। छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से भी मुख्यमंत्री बघेल की राष्ट्रपति और पीएम से हुई मुलाकात की जानकारी साझा की गई।मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से कहा गया कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से नई दिल्ली में आज सौजन्य मुलाक़ात की है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Watch live Tv

Bhupesh Baghel,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *