महाराष्ट्र कांग्रेस को बड़ा झटका , स्टार प्रचारक Naseem Khan ने दिया इस्तीफ़ा

 Naseem Khan Resigns

Naseem Khan Resigns: महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नसीम खान ने शनिवार को ये कहते हुए कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया कि महाराष्ट्र में अल्पसंख्यक समुदाय से लोकसभा चुनाव के लिए कोई उम्मीदवार नहीं उतारा गया है।उन्होंने कहा कि पार्टी के इस फैसले ने पार्टी नेताओं और अल्पसंख्यक समुदाय को परेशान कर दिया है।नसीम खान ने कहा कि पार्टी के फैसले का चुनाव नतीजों पर बुरा असर पड़ेगा।महाराष्ट्र कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष मुंबई उत्तर मध्य से टिकट की दौड़ में थे, लेकिन पार्टी ने इस निर्वाचन क्षेत्र के लिए शहर इकाई अध्यक्ष वर्षा गायकवाड़ को चुना।खान 2019 का विधानसभा चुनाव मुंबई के चांदीवली से 409 वोटों से हार गए थे।

Read also-MCD का मेयर और डिप्टी मेयर चुनाव न होने पर आप ने किया BJP के खिलाफ प्रदर्शन

नसीम खान ने नाराजगी जाहिर करते हुए बताया कि देखिए जिस तरह से दो दिन में परिस्थिति महाराष्ट्र में पैदा हुई है,जिस तरह से अल्पसंख्यक समाज और अल्पसंख्यक के संगठन रहे हैं उनमें जिस तरह से नाराजगी पैदा हुई है उसको लेकर मुझे ये निर्णय लेना पड़ा है।कांग्रेस पार्टी की हमेशा से एक विचारधारा रही है।कांग्रेस पार्टी की एक सोच रही है। कांग्रेस पार्टी की हमेशा से नीति रही है कि सभी को साथ में लेकर चलना, सबको नेतृत्व करने का मौका देना, सबको प्रतिनिधित्व करने का मौका देना।

Read also-दिल्ली के मंत्री गोपाल राय ने किया वॉर रूम’ का किया उद्घाटन – भाजपा को कही ये बात

विधानसभा का चुनाव हो, लोकसभा का चुनाव हो या सरकार गठन होती हो तो मंत्रीमंडला का चुनाव हो। सरकार बनने के बाद विकास के निर्णय लेने का जब मौका आता है तब ये हमेशा से सभी समाज को फायदा मिले। सभी को नेतृत्व करने का मौका देना चाहिए। लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण है कि 48 लोकसभा क्षेत्र में महाराष्ट्र में एक भी हम अल्पसंख्यक चेहरा देने में नाकामयाब रहे, जिसको लेकर महाराष्ट्र के अल्पसंख्यक समाज में, अल्पसंख्यक समाज की सिविल सोसाइटी है, संगठन में और कांग्रेस के कार्यकार्ताओं में, कांग्रेस के नेताओं में नाराजगी है। इसको लेकर मुझसे लोग सवाल पूछ रहे हैं आप कांग्रेस के सीनियर लीडर हैं आखिर आपकी पार्टी ने ऐसा क्यों किया। मेरे पास उनके सवाल का जवाब नहीं है। उत्तर नहीं है मेरे पास उनको देने के लिए, इसलिए मैंने प्रचार समिति से मुक्त होने का निर्णय ले लिया।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *