BiggBoss19: बसीर और अशनूर को उनके घर से आए पत्र देते हुए भावुक हुईं नेहल

BiggBoss19

BiggBoss19: बिग बॉस 19 के घर में हर प्रतियोगी कहीं न कहीं भावुक नजर आया जब नेहल चुडासमा को अपने साथियों को उनके घर से आए पत्रों को बांटने के लिए कहा गया। आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि नेहल को बिग बॉस कहते हैं कि केवल दो ही प्रतियोगियों को अपने परिवार से पत्र मिल सकते हैं और उन्हें ये कड़ा फैसला लेना है कि वे कौन होंगे। BiggBoss19

इस फैसले का दबाव झेलते हुए नेहल ‘कंफेशन रूम’ में फूट-फूटकर रो पड़ती हैं और वे बसीर अली और अशनूर कौर को चुनती हैं। BiggBoss19

Read Also: Chhattisgarh News: 210 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण

निर्माताओं के जारी नए प्रोमो में, अशनूर को अपने पिता का पत्र पढ़ते हुए देखा जा सकता है, जिसमें उन्हें प्यार से “लड्डू”, “पापा की परी” और “पापा की शेरनी” कहा गया है। पत्र के भावनात्मक शब्द सुनते हुए अशनूर की आंखें नम हो जाती हैं। वहीं, बसीर को उनके परिवार द्वारा “बाबाजान” कहकर भेजा गया संदेश सुनकर वे भी रो पड़ते हैं और घर का माहौल एक बार फिर भावुक हो उठता है।  BiggBoss19

ये एपिसोड उस नाटकीय घटना के बाद सामने आया है, जब फरहाना भट्ट ने कप्तानी टास्क के दौरान नीलम गिरी के माता-पिता द्वारा भेजा गया पत्र फाड़ दिया था। फरहाना की इस हरकत से घर में गुस्सा का माहौल हो गया। BiggBoss19

Read Also: Sports News: भारत के खिलाफ श्रृंखला के लिए ग्रीन की जगह टीम में लाबुशेन ऑस्ट्रेलियाई

गायक अमाल मलिक ने फरहाना की प्लेट तोड़ दी और उन पर असंवेदनशील होने का आरोप लगाया। इस घटना के बाद फरहाना को सोशल मीडिया पर भी आलोचना झेलनी पड़ी। हाल ही में हुए वीकेंड का वार एपिसोड में जीशान कादरी शो से बाहर हो गए, जबकि नेहल चुडासमा को नया कप्तान घोषित किया गया। BiggBoss19

बिग बॉस 19 रोजाना रात 10:30 बजे कलर्स टीवी पर दिखाया जाता है, जबकि रात नौ बजे से जियो सिनेमा पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है। BiggBoss19

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *