मतदाता अधिकार यात्रा फिर शुरू, तेजस्वी ने कहा ‘राहुल दोपहर में आएंगे वापस

Bihar: Voter Rights Yatra starts again, Tejashwi said 'Rahul will come back in the afternoon'

Bihar: बिहार में मतदाता अधिकार यात्रा गुरुवार यानी की आज 21 अगस्त को एक दिन के अंतराल के बाद फिर से शुरू हो गई। राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने जनता को सूचित किया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी दोपहर तक दिल्ली से वापस आएंगे।    Bihar

Read Also: जन्म के तुरंत बाद बिगड़ी तबीयत, समय पर एंबुलेंस न पहुंचने से हुई नवजात की मौत

शेखपुरा जिले में यात्रा के फिर से शुरू होने पर तेजस्वी यादव के साथ भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी -मार्क्सवादी-लेनिनवादी लिबरेशन के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य, कांग्रेस की बिहार इकाई के अध्यक्ष राजेश कुमार और विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी सहित अन्य लोग शामिल हुए। तेजस्वी यादव ने कहा कि हम बड़े भाई राहुल गांधी के आभारी हैं कि उन्होंने इस यात्रा के लिए इतना समय दिया। उप-राष्ट्रपति चुनाव से संबंधित उनके कुछ जरूरी काम हैं। वह दोपहर में हमारे साथ शामिल होंगे।  Bihar

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को सासाराम में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद जैसे नेताओं की मौजूदगी में इस यात्रा को हरी झंडी दिखाई थी। बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता और विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस) के मुख्यमंत्री पद के संभावित उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के नाम पर लोगों के वोट ‘चुराए’ जा रहे हैं और उन्होंने भीड़ से ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के नारे लगवाए। Bihar

Read Also: पति ने नोरा फतेही जैसी बॉडी बनाने का बनाया दबाव, पत्नी ने लगाए प्रताड़ना के आरोप

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने राज्य की नीतीश कुमार सरकार पर ‘दूरदर्शिता के अभाव’ और ‘केवल उनके विचारों की नकल करने’ का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि उन्होंने (तेजस्वी ने) जो भी वादे किए थे, चाहे वे निवास का मामला हो, प्रतियोगी परीक्षाओं के फॉर्म पर शुल्क माफी हो या युवा आयोग का गठन, वे (नीतीश कुमार सरकार) उन्हें अपनी पहल के रूप में पेश कर रही है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *