बिहार में बड़ा उलटफेर! RJD के पूर्व सांसद सरफराज आलम जन सुराज पार्टी में शामिल

Bihar: Major upset in Bihar! Former RJD MP Sarfaraz Alam joins Jan Suraj Party

Bihar: लोकसभा के पूर्व सदस्य और बिहार विधानसभा की जोकीहाट सीट से चार बार के विधायक रहे सरफराज आलम बृहस्पतिवार 16 अक्टूबर को राष्ट्रीय जनता दल (आरेडी) से इस्तीफा देने के कुछ घंटों बाद प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी में शामिल हो गए। आलम सीमांचल क्षेत्र के दिवंगत आरजेडी नेता तस्लीम उद्दीन के बेटे हैं।  Bihar

Read Also: अयोध्या में दिव्य दीपोत्सव! 56 घाटों पर 28 लाख दीये जलाकर बनाएंगे विश्व रिकॉर्ड

प्रशांत किशोर की पार्टी में शामिल होने के बाद आलम ने कहा कि मैं जन सुराज को सलाम करता हूं, जिसने संस्थापक प्रशांत किशोर के दृष्टिकोण के तहत बिहार को बदलने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि यह मंच उन्हें सीमांचल के लोगों के लिए लड़ने के लिए अपने पिता की विरासत को आगे बढ़ाने का अवसर देगा। पूर्व आरजेडी नेता ने संवाददाताओं से कहा कि वो लंबे समय से घुटन महसूस कर रहे थे। जन सुराज पार्टी में आलम का स्वागत करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि उनके शामिल होने से सीमांचल में ‘‘भय की राजनीति से विकास की राजनीति’’ में बदलाव आएगा।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *