Bihar Crime: बीजेपी कार्यकर्ता के बेटे की हत्या, नदी किनारे मिली लाश

Bihar Crime: BJP worker's son murdered, dead body found on river bank, Bihar crime news in hindi

Bihar Crime: देश में आज यानी शुक्रवार 26 अप्रैल को लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण का मतदान 13 राज्यों के 88 सीटों पर हो रहा है। इस बीच बिहार (Bihar) के बेगूसराय में एक घटना की खबर सामने आ रही है। जहां बीजेपी के एक सक्रिय कार्यकर्ता के बेटे का शव मिला है।

Read Also: Bihar: बिहार के दरभंगा में लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 7 लोग की मौत

दरअसल, बिहार के बेगूसराय में बीजेपी के सैनिक प्रकोष्ठ के सदस्य सह सेवानिवृत्ति सैनिक कौशल कुमार के बेटे अंगद कुमार का शव बरामद हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार अंगद कुमार कल यानी 25 अप्रैल की शाम से ही लापता था। परिजनों ने अंगद के अपहरण की आशंका जताते हुए बेगूसराय एसपी सहित जिला प्रशासन को आवेदन देकर घटना की जानकारी दी थी। पुलिस जांच में लगी थी कि आज सुबह अंगद कुमार का शव चाकोर घाट से बरामद हुआ। जिसके बाद परिजनों ने अपहरण के बाद हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।

Read Also: Second Phase Voting: बाहरी मणिपुर सीट पर कड़ी सुरक्षा के बीच वोटिंग जारी

बता दें, मृतक अंगद कुमार साम्हों थाना क्षेत्र के साम्हो का रहने वाला बताया जा रहा है। बूगुसराय के सांसद प्रतिनिधि अमरेंद्र कुमार अमर ने अंगद की मौत के बाद दुख प्रकट करते हुए कहा कि बीजेपी के एक सक्रिय कार्यकर्ता के बेटे का अपहरण कर हत्या कर देना बेहद शर्मनाक है। उन्होंने इस मामले में पुलिस से कार्रवाई की अपिल की है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *