Bihar: बिहार के दरभंगा में लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 7 लोग की मौत

Bihar: A massive fire broke out in Darbhanga, Bihar, 7 people of the same family died.

Bihar: बिहार (Bihar)  के दरभंगा जिले में एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। जहां एक घर में आग लगने की वजह से एक परिवार के 7 लोगों की आग में जलने की वजह से मौत हो गई। साथ ही 5 पशुओं के भी आग में झुलसने के कारण मौत की खडर आ रही है।

Read Also: Second Phase Voting: बाहरी मणिपुर सीट पर कड़ी सुरक्षा के बीच वोटिंग जारी

एक ही घर के 7 लोग जिंदा जले

बता दें, बिहार के दरभंगा में अलीनगर प्रखंड के अटौर गांव में बारात आई हुई थी। बारात में हो रही आतिशबाजी के कारण एक घर में अचानक आग लग गई और एक ही घर के 7 लोगों को साथ ही 5 पशु और 3 मासूमों की भी मौत हो गई। देखते ही देखते आग इतनी बढ़ गई की आग पर काबू पाना मुश्किल हो गया। आग को देखकर लोगों में हड़कंप मच गया। घटना की खबर तुरंत पुलिस को दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही फौरन पुलिस के साथ ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंची। आग पर काबू पाने के बाद शव को बाहर निकाला।

Read Also: Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस के अनुसार देश के संसाधनों पर पहला हक मुसलानों का है- जे.पी. नड्डा

थोड़ी ही देर में पूरा घर जलकर राख

दरअसल, बिहार के दरभंगा जिले के अलीनगर प्रखंड के अटौर गांव में किसी के घर बारात आई थी। बारात में हो रही आतिशबाजी की चिंगारी एक घर में जा गिरी और उस घर में आग लग गई। आग ने देखते ही देखते भयावह रुप ले लिया। जिस घर में आग लगी थी उस घर के 7 लोग जिंदा जल गए साथ ही 5 पशुओं और 3 मासूम लोगों ने भी आग में झुलसने के कारण दम तोड़ दिया। मिली जानकारी के अनुसार आग में लगने के बाद घर के रसोई घर में रखा सिलेंडर आचानक फट गया साथ ही घर में रखे डिजल के ड्रम तक भी आग पहुंच गई। जिसकी वजह से आग पर काबू नहीं पाया जा सका और थोड़ी ही देर में पूरा घर जलकर राख हो गया।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *