Sharad vs Ajit- EC के फैसले के बाद अजित गुट ने SC में दायर की कैविएट

अजित पवार गुट ने सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को कैविएट दायर की है। गुट ने निर्वाचन आयोग की तरफ से उसे असली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी  घोषित करने के आदेश को शरद पवार गुट की ओर से चुनौती दिए जाने की हालत में उसका पक्ष भी सुने जाने का अनुरोध किया।

वकील अभिकल्प प्रताप सिंह के जरिए कैविएट ये सुनिश्चित करने के लिए दायर की गयी है कि अगर शरद पवार गुट सुप्रीम कोर्ट का रुख करता है तो अजित पवार गुट के खिलाफ एकतरफा आदेश पारित न किया जाए और उसका भी पक्ष सुना जाए।

Read also – Budget Session-10 फरवरी तक चलेगा संसद का बजट सत्र, एक दिन के लिए बढ़ाई गई कार्यवाही

निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को ऐलान किया था कि अजित पवार गुट ही असली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) है।चुनाव निकाय का ये फैसला पार्टी संस्थापक शरद पवार के लिए एक बड़ा झटका है। आयोग ने अपने आदेश में अजित पवार की अगुवाई वाले गुट को एनसीपी का चुनाव चिह्न ‘घड़ी’ भी आवंटित कर दिया।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *