गठबंधन ‘इंडिया’ जातिवाद की राजनीति कर रहा है- बाबूलाल मरांडी

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने सोमवार को जाति जनगणना की मांग को लेकर राहुल गांधी और ‘इंडिया’ पर जातिवाद की सियासत करने का आरोप लगाया।

झारखंड बीजेपी अध्यक्ष  बाबूलाल मरांडी ने कहा कि वे सिर्फ जाति के नाम पर अपने परिवार का विकास करते हैं, चाहे वह लालू यादव हों या गांधी परिवार या मुलायम सिंह यादव रहे हों या हेमंत सोरेन। ये सभी सबसे ज्यादा जाति की राजनीति करते हैं। जाति के नाम पर राजनीति करते हैं और अपने परिवार को मजबूत करते हैं।

Read also – केरल: कोझिकोड में निपाह पर काबू, दो सप्ताह बाद स्कूल खुले

उन्होंने कहा, “वे जाति के नाम पर सिर्फ अपने परिवार का विकास करते हैं, चाहे वह लालू यादव हों या गांधी परिवार या मुलायम सिंह यादव या हेमंत सोरेन। ये सभी जाति की राजनीति में सबसे ज्यादा लिप्त हैं। ये सिर्फ जाति के नाम पर राजनीति करते हैं और अपने परिवारों को मजबूत करते हैं।”

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को जाति जनगणना की वकालत की थी और पूछा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इससे “डरते” क्यों हैं और साथ ही लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए आरक्षण को तत्काल लागू करने की मांग की थी।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *